फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Trainee teacher salary withheld Instructor over contract

प्रशिक्षु शिक्षिका का वेतन रोका अनुदेशक की संविदा खत्म की

Mon, 02 Feb 2015 06:26 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 02 Feb 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
Trainee teacher salary withheld Instructor over contract
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. ओपी राय ने सोमवार को विकास खंड लखीमपुर के अलावा नकहा के कई प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का सोमवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण में नवनियुक्त एक प्रशिक्षु शिक्षिका तथा संविदा अनुदेशक अनुपस्थित मिले। विद्यालयों में अव्यवस्थाएं भी मिलीं। इस पर बीएसए ने प्रशिक्षु शिक्षिका का प्रशिक्षण रोक दिया है तथा संविदा अनुदेशक की संविदा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. ओपीराय ने सोमवार को विकास क्षेत्र लखीमपुर के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय रामापुर का निरीक्षण किया। इसके बाद विकास खंड नकहा के प्राथमिक विद्यालय पनगी खुर्द, प्राथमिक विद्यालय पहाड़ाबेहड़, प्राथमिक विद्यालय कोरैयापुरवा, कोरैया संजर और प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय जमकोहना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में गंदगी और अव्यवस्था मिली। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय पनगी खुर्द की प्रशिक्षु शिक्षिका अर्चना तथा प्राथमिक विद्यालय जमकोहना के संविदा अनुदेशक अभिनव श्रीवास्तव अनुपस्थित मिले। बीएसए ने अनुपस्थित प्रशिक्षु शिक्षिका के प्रशिक्षण पर रोक लगा दी है जबकि अनुदेशक की संविदा समाप्त कर दी है। इसके अलावा अव्यवस्थाओं के लिए कई प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed