फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   train railways

ऐशबाग से मैलानी तक चलेगीं दो ट्रेनें

Wed, 12 Feb 2020 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
train railways
लखीमपुर खीरी/ बांकेगंज। रेलवे बोर्ड ने ऐशबाग मैलानी के बीच चलने वाली ब्राडगेज ट्रेनों की समय सारिणी मंगलवार को जारी कर दी। इससे ऐशबाग मैलानी के बीच चलने वाली ट्रेनों की संख्या को लेकर लगाए जा रहे कयास पर ब्रेक लग गया। रेलवे ने लखीमपुर तक चलने वाली पैसेंजर और गोमती एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन ही मैलानी तक के लिए कर दिया है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि जिन ट्रेनों का संचालन अभी तक लखीमपुर हो रहा है उनको ही मैलानी तक बढ़ाया गया है। वहीं पैसेंजर ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। अब तक पैसेंजर ट्रेन रात करीब 11.25 पर लखीमपुर पहुंचती थी, लेकिन मैलानी तक ट्रेन संचालन शुरू होने पर यह अब रात 09.10 पर पहुंचेगी। ये ट्रेन मैलानी सुबह पांच बजे चलकर लखीमपुर 06.27 पर आएगी। जबकि गोमती एक्सप्रेस के समय में कोई बदलाव नहीं है।
विज्ञापन

समय सारिणी पैसेंजर ट्रेन
लखनऊ जंक्शन से मैलानी (लखीमपुर से रात में)
स्टेशन आना जाना
लखीमपुर 09.10 09.12
देवकली 09.22 09.23
फरधान 09.32 09.34
रजागंज 09.44 09.45
भल्लिया 09.51 09.52
गोला 10.02 10.04
बांकेगंज 10.17 10.19
मैलानी 11.00 -
मैलानी से ऐशबाग
मैलानी से लखनऊ जंक्शन (सुबह) 05.00
बांकेगंज 05.20 05.22
गोला 05.35 05.37
भल्लिया 05.47 05.48
रजागंज 05.54 05.55
फरधान 06.06 06.08
देवकली 06.16 06.17
लखीमपुर 06.27 06.29
सीतापुर 07.40 07.45
लखनऊ जंक्शन 10.30
गोमती एक्सप्रेस की समय सारिणी
गोरखपुर से मैलानी (लखीमपुर से)
स्टेशन- आना जाना
लखीमपुर-11.20 11.25
गोला- 12.10 12.12
मैलानी- रात एक बजे
मैलानी से गोरखपुर (मैलानी से सुबह)
मैलानी 04.50
गोला 05.24 05.26
लखीमपुर 06.15 06.20
गोरखपुर सात बजकर 20 मिनट पहुंचेगी
गोमती एक्सप्रेस का गोला में होगा स्टापेज
गोरखपुर से लखीमपुर तक चलने वाली गोमती एक्सप्रेस का ठहराव गोला होगा। इसके बाद सीधा मैलानी।
समय सारिणी को लेकर बांकेगंज के लोगों में मायूसी
बांकेगंज। ब्राडगेज ट्रेनों का संचालन 14 फरवरी से मैलानी तक शुरू होगा। रेलवे ने रूट पर सिर्फ दो ट्रेनें दी है। एक एक्सप्रेस, जिसका स्टापेज नहीं है। दूसरी पैसेंजर, जो मैलानी जाने के लिए 10. 17 पर बांकेगंज पहुंचेगी। वहीं लखनऊ जंक्शन जाने के लिए सुबह 05.20 पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन के लिए आएगी स्पेशल ट्रेन
खीरी सांसद अजय मिश्रा ब्राडगेज ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके लिए 14 फरवरी को स्पेशल ट्रेन आएगी, जिसे शाम तीन बजे सांसद रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed