{"_id":"5874e3b54f1c1b1629ba9922","slug":"traffic-rules-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों की दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों की दी गई जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रोडवेज बस अड्डे पर हुई गोष्ठी
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत उप संभागीय परिवहन अधिकारियों ने मंगलवार को रोडवेज डिपो पर गोष्ठी की और चालक परिचालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही उन्हें इसका पालन करने के लिए जागरूक किया।
जागरूकता गोष्ठी के दौरान उप संभागीय अधिकारी प्रशासन श्वेता वर्मा ने चालकों परिचालकों को अपने वाहनों की फिटनेस पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने सभी को यातायात नियमों को पालन करने, वाहन को अधिक गति से न चलाने, मोड़ पर स्पीड कम रखने, हार्न का प्रयोग करने की सलाह दी। वहीं एआरटीओ प्रवर्तन पीके सिंह ने कहा कि नशे की हालत में वाहन कदापि न चलाएं, क्योंकि शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जाने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। इससे दुर्घटना की आशंका भी अधिक रहती है। उन्होंने चालकों को रात में डिपर का प्रयोग करने की सलाह दी। एआरएम वीके गोस्वामी ने चालकों परिचालकों को वाहन संभल कर चलाने और सुरक्षित रहने की प्रेरणा दी।
इस दौरान लिपिक प्रदीप श्रीवास्तव, वेद प्रकाश पांडे, टीआई कमलेश वर्मा, शशिकांत मिश्रा सहित कई चालक परिचालक मौजूद रहे।