{"_id":"6637f40fe9d8ef0acd0949a5","slug":"traffic-remained-closed-on-sitapur-road-due-to-route-diversion-people-got-lost-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-119348-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रूट डायवर्जन से सीतापुर मार्ग पर बंद रहा आवागमन, भटके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रूट डायवर्जन से सीतापुर मार्ग पर बंद रहा आवागमन, भटके लोग
विज्ञापन
सीतापुर रोड एलआरपी पर लगाया गया बेरेकेटिंग। संवाद
लखीमपुर खीरी। हरगांव-सीतापुर-लखनऊ जाने वाले यात्रियों को रविवार को तकलीफ झेलनी पड़ी। सीतापुर के हरगांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर रविवार को सीतापुर मार्ग बंद रहा। ऐसे में इस रूट पर न तो कोई रोडवेज बस चलीं, न ही अन्य साधन। भीषण गर्मी में लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
एलआरपी चौराहे होते हुए सभी वाहन सीतापुर, लखनऊ जाते हैं। लखीमपुर से सीतापुर, लखनऊ जाने का यह मुख्य मार्ग हैं। गोला, खुटार, पीलीभीत डिपो की रोडवेज बसें भी इसी रूट से सीतापुर, लखनऊ जाती हैं। लखीमपुर डिपो की करीब 40 बसें रोजाना लखनऊ, सीतापुर दौड़ लगाती हैं।
इसके अलावा कार व अन्य निजी वाहनों से लोग इसी मार्ग से सीतापुर, लखनऊ जाते हैं। रविवार को यह मार्ग पूरी तरह बंद होने से वाहनों का आवागमन ठप हो गया। सीतापुर, लखनऊ जाने के लिए सभी वाहनों को खीरी, लहरपुर होते हुए निकाला गया। ऐसे में यात्रियों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
45 की जगह 80 किलोमीटर तय करना पड़ सफर
लखीमपुर से सीतापुर करीब 45 किलोमीटर है। सीतापुर जाने के लिए एक घंटा लगता है, लेकिन रविवार को सभी वाहनों को लहरपुर होते हुए निकाला गया। ऐसे में 45 किलोमीटर की जगह 80 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ा। दो से ढाई घंटे का सफर तय करना पड़ा।
डेढ़ घंटे इंतजार के बाद भी नहीं मिली रोडवेज बसें
शहर निवासी श्रीचंद्र, राकेश व धीरेंद्र को रविवार को लखनऊ जाना था। जानकारी के अभाव में वह एलआरपी चौराहे पहुंच गए, लेकिन वहां के हालात देखकर चौंक गए। करीब डेढ़ घंटे तक एलआरपी चौराहे पर इस उम्मीद में इंतजार करते रहे शायद कोई बस मिल जाए। काफी इंतजार के बाद उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड जाकर बस पकड़ी।