{"_id":"5fc544c28ebc3e9bdf463173","slug":"traffic-lakhimpur-news-bly4286506117","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात माह में 8354 वाहनों का चालान, वसूला 19.23 लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात माह में 8354 वाहनों का चालान, वसूला 19.23 लाख जुर्माना
विज्ञापन
यातायात माह के समापन पर शपथ लेते पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। यातायात माह के दौरान पुलिस ने 8354 वाहनों का चालान कर 19 लाख 23 हजार 600 रुपये समन शुल्क वसूल किया। सर्वाधिक 798 चालान थाना निघासन पुलिस ने किए। वहीं मोहम्मदी पुलिस 36 चालान कर फिसड्डी रही।
पहली नवंबर से यातायात माह चल रहा था, जिसका एसपी विजय ढुल ने समारोह पूर्वक सोमवार को समापन किया। इस दौरान सीओ सिटी एसएन तिवारी ने जिले भर में यातायात माह के दौरान की गई पुलिस की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे माह में सर्वाधिक 798 चालान कर थाना निघासन पुलिस पहले स्थान पर रही। 460 वाहनों का चालान कर कोतवाली सदर पुलिस दूसरे स्थान पर रही, जबकि सबसे कम 36 चालान मोहम्मदी पुलिस ने किए। एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस दौरान सीओ धौरहरा अरविंद कुमार, प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह, टीएसआई सूर्यमणि यादव सहित तमाम इंस्पेक्टर और एसआई मौजूद रहे।
-------
चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता में सफल छात्र पुरस्कृत
30 एलकेएच 3
लखीमपुर खीरी। यातायात माह के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता कराई थी। इस प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल के कक्षा 10 के छात्र राजवीर सिंह ने पहला, लवकुश ने दूसरा और हीमा इकबाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में भी इसी स्कूल के कक्षा दस के छात्र तरुण रस्तोगी पहले, रोहित गुप्ता दूसरे और सौमित्र गौड़ तीसरे स्थान पर रहे थे। एसपी विजय ढुल ने समापन समारोह में बच्चों को प्रशस्त्रि पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
-------
इन अपराधों में यह हुए चालान
एसपी विजय ढुल ने बताया कि यातायात माह में पुलिस ने बिना हेलमेट 3963, बिना सीट बेल्ट 1108, तीन सवारी 1655, बिना बीमा 431, बिना डीएल 368, ओवर स्पीड 124, बिना नंबर प्लेट 68, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 119, सीज वाहन 29, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने में 317 और बिना प्रदूषण प्रपत्र में 172 वाहनों का चालान किया। संवाद