फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Traders submitted memorandum to abolish market fee

मंडी शुल्क समाप्त करने के लिए व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 04 Jan 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Traders submitted memorandum to abolish market fee
पलियाकलां। कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद सरकार ने प्रदेश में मंडी शुल्क की पुरानी व्यवस्था को लागू कर दिया है। इसको लेकर व्यापार मंडल ने विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडी सचिव को दिया है। इसमें मंडी शुल्क समाप्त किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

मंडी समिति पहुंचकर व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडल सचिव अंबरीश सैनी को दिया है। इसमें कहा गया है कि पांच जून 2020 को प्रधानमंत्री द्वारा पूरे देश में मंडियों का लाइसेंस व गेटपास व अन्य प्रावधानों को समाप्त कर दिया था। इससे व्यापारियों को जहां राहत मिली थी वहीं भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगा था। लेकिन कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद प्रदेश में मंडी शुल्क की पुरानी व्यवस्था को लागू कर दिया है जिससे उद्योग जगत एवं व्यापारी समाज में रोष व्याप्त है। बाहर से आने वाले उद्यमी जिन्होंने अपना उद्योग प्रदेश में स्थापित किया है वह अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं। ज्ञापन में प्रदेश में मंडी शुल्क को समाप्त किए जाने, मंडी के अंदर कार्य करने वाले व्यापारियों को लाइसेंस जारी करके यूजर चार्ज व अन्य किसी माध्यम से आधा प्रतिशत शुल्क लगाने, मंडी की दुकानों को फ्री होल्ड रजिस्ट्री कराने की मांग व्यापारियों ने की है। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, महामंत्री चांद कुमार जैन, तहसील अध्यक्ष बलराम गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, जफर अहमद टीटू, राधेश्याम गुप्ता, अखिलेश जायसवाल आदि व्यापारी पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed