फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tractor trolley and pickup collide, five injured

ट्रैक्टर ट्रॉली और पिकअप की टक्कर, पांच घायल

Tue, 29 Mar 2022 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley and pickup collide, five injured
मैगलगंज। थाना मैगलगंज क्षेत्र के सदरपुर गांव के निकट सोमवार सुबह साढ़े छह बजे ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली और पिकअप में आमने सामने से टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चार लोग और पिकअप चालक घायल हो गए।
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली ईंट लेकर गोला से मैगलगंज की ओर जा रही थी और पिकअप सवार मैगलगंज से लखीमपुर की ओर जा रहा थे। जैसे ही दोनों वाहन सदरपुर गांव के निकट पहुंचे तो टक्कर हो गई। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को कॉल कर बुलाया और सभी घायलों को जिला अस्पताल लखीमपुर भेजा गया।
विज्ञापन

पिकअप चालक राजेश निवासी गांव धमनलालपुर थाना गलबा जिला राहीपुर राजस्थान गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, ट्रैक्टर चालक मुस्ताक अली निवासी खंभौल थाना गोला भी घायल हो गए। इनके साथ ट्रैक्टर पर बैठे दीपक निवासी भल्लिया थाना गोला और दो अन्य को चोटें आई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल बुजुर्ग महिला की मौत- उचौलिया। बाइक की टक्कर से घायल वृद्धा की शाहजहांपुर में अस्पताल में मौत हो गई। उचौलिया निवासी स्वर्गीय छोटेलाल की पत्नी 60 वर्षीय उर्मिला शनिवार शाम को पुलिस चौकी के पास निजी क्लीनिक में दवा लेने गयी थीं।

दवा लेने के बाद घर जाने के लिए हाईवे को पार करते समय सीतापुर की ओर से आ रही बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हादसे के बाद उन्हें जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा गया था। वहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। उर्मिला का शव परिजन उचौलिया ले आए थे। यहां चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed