फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tours start, did not agree on the agitator

पर्यटन शुरू, पर नहीं माने आंदोलनकारी

Sun, 31 Jan 2016 10:40 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Sun, 31 Jan 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Tours start, did not agree on the agitator
दुधवा नेशनल पार्क में पर्यटन को डीडी ने सरकारी वाहनों से शुरू करा दिया, लेकिन इसका कोई फर्क आंदोलन पर नहीं पड़ा है। रविवार को जिप्सी चालक, मालिक, गाइड, दैनिक कर्मी पलिया मुख्यालय पहुंचे और यहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जब तक उनको न्याय नहीं मिल जाता है, वह आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 28 जनवरी से दुधवा के जिप्सी चालक, गाइड कार्य बहिष्कार पर हैं। इसके चलते यहां दो दिन तक अघोषित रूप से पर्यटन बंद रहा। पर्यटन पर बुरा असर पड़ा तो डीडी ने आंदोलनकारियों से वार्ता की, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। इस पर डीडी ने पार्क क्षेत्र में पेट्रोलिंग समेत कई सरकारी वाहनों को सैलानियों को जंगल का दीदार कराने के लिए लगा दिया। शनिवार शाम वह खुद वहां पहुंचे और सरकारी वाहनों से सैलानियों को जंगल भ्रमण के लिए रवाना किया। उम्मीद थी कि इससे आंदोलन खत्म हो जाएगा लेकिन आंदोलनकारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। उनका आंदोलन जारी रहा। इससे पहले आंदोलनकारी रविवार को पलिया दुधवा मुख्यालय पर एकत्र हुए और बैठक की। इसके बाद प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को दोहराया। कर्मियों ने यहां पार्क के अन्य संगठनों से भी सहयोग करने की अपील की। पदाधिकारियों का कहना है कि आंदोलन कार्रवाई से पहले बंद नहीं होगा।
विज्ञापन

सुबह 54 ने देखा जंगल
रविवार को करीब 54 सैलानियों को सरकारी वाहनों से दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन क्षेत्र का भ्रमण कराया गया। शाम की शिफ्ट में काफी सैलानी जंगल भ्रमण के लिए तैयार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed