फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tourists will be able to visit Dudhwa from tomorrow with new rules.

UP: नए नियमों के साथ कल से दुधवा का भ्रमण कर सकेंगे सैलानी, लोग नहीं ले जा सकेंगे प्लास्टिक का सामान

Fri, 31 Oct 2025 03:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)
अमर उजाला नेटवर्क, पलियाकलां (लखीमपुर खीरी) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 31 Oct 2025 03:41 PM IST
सार

वीआईपी गेस्ट हाउस को भी रंगरोगन कर तैयार कर दिया गया है, जबकि कैंटीन में भी विभिन्न चीजों का कार्य लगभग पूरा हो गया है। इस बार सैलानी प्लास्टिक के सामान को पार्क में नहीं ले जा सकेंगे।

विज्ञापन
Tourists will be able to visit Dudhwa from tomorrow with new rules.
कल से खुल जाएगा दुधवा नेशनल पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुधवा नेशनल पार्क सैलानियों के लिए एक नवंबर यानी कल से खुलने जा रहा है। ऐसे में जंगल सफारी के लिए पार्क प्रशासन नए नियमों के साथ ही नए रास्तों पर भी सैलानियों को घुमाने की तैयारी कर रहा है। माना जा रहा है कि किशनपुर क्षेत्र में पार्क प्रशासन कुछ नए रास्तों पर सैलानियों को भ्रमण करा सकता है। इन दिनों दुधवा को सजाने व संवारने का काम जारी है।

विज्ञापन


वीआईपी गेस्ट हाउस को भी रंगरोगन कर तैयार कर दिया गया है, जबकि कैंटीन में भी विभिन्न चीजों का कार्य लगभग पूरा हो गया है। इस बार सैलानी प्लास्टिक के सामान को पार्क में नहीं ले जा सकेंगे। इसको लेकर पार्क प्रशासन द्वारा अधिकारियों के साथ ही कर्मियों को भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रशिक्षण का कैंटीन व्यवसाय पर पड़ेगा फर्क
पिछले पर्यटन सत्र के शुरुआती दौर में गाइडों व कैंटीन संचालकों को होटल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दिया गया था। सैलानियों को बेहतर सुविधा देने के लिए सभी को परिपक्व बनाया गया था। उस प्रशिक्षण का इस बार भी असर देखने को मिलेगा। ऐसा इसलिए है कि इस बार भी इको विकास समिति को ही कैंटीन का ठेका दिया गया है। इससे स्थानीय लोग ही अनुशासन के साथ सफाई के बीच खानपान परोसने व खिलाने का काम सैलानियों को करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थारू महिलाओं के उत्पाद बनेंगे सैलानियों की पसंद
दुधवा में हर साल थारू महिलाओं द्वारा हस्तशिल्प कला के जरिए बनाए गए उत्पादों का स्टाॅल लगाया जाता है। इस पर्यटन सत्र में भी स्टाॅल लगाने की तैयारियां हो रही हैं। ऐसे में थारू महिलाओं के उत्पाद भी सैलानियों की पसंद बनने वाले हैं। थारू महिलाओं द्वारा हस्तशिल्प कला के जरिए दरी, डलिया, टोपी, पर्स, गमले समेत अन्य चीजें बनाकर उनको पर्यटन परिसर में स्टाॅल लगाकर सजाया जाता है। जो काफी आकर्षण का केंद्र रहते हैं।

वनमंत्री समेत अन्य अधिकारी करेंगे शुभारंभ
दुधवा नेशनल पार्क के नवीन पर्यटन सत्र का वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना के साथ ही वन विभाग के अधिकारी व क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी शुभारंभ करेंगे। उद्घाटन का समय एक नवंबर को सुबह साढ़े आठ बजे का रखा गया है। वन मंत्री यहां उद्घाटन करने के बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व के लिए रवाना हो जाएंगे।

दुधवा के पर्यटन सत्र की तैयारियां पूरी हैं। 15 दिन पहले एक नवंबर से सैलानियों के लिए पर्यटन सत्र शुरू किया जा रहा है। रंगरोगन, रंगाई पुताई का कार्य पूरा हो गया है साथ ही और भी बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वनमंत्री द्वारा पर्यटन सत्र का उद्घाटन किया जाएगा और 31 अक्तूबर को बैठक में शुल्कों पर भी चर्चा होगी। -जगदीश आर, डिप्टी डायरेक्टर, दुधवा नेशनल पार्क

किशनपुर में भी पर्यटन सत्र कल से
प्रकृति की गोद में समय बिताने, घने जंगलों में दुर्लभ वन्यजीवों को नजदीक से देखने और सैलानियों के बीच प्रसिद्ध जंगल सफारी का लुत्फ उठाने का सपना देख रहे हैं तो अब इंतजार खत्म होने जा रहा है। एक नवंबर से दुधवा टाइगर रिजर्व के भीरा किशनपुर रेंज में पर्यटन सत्र की शुरुआत हो जाएगी। पहले दिन जंगल भ्रमण निशुल्क रहेगा।

दुधवा में टाइगर फाउंडेशन की बैठक आज, रेट लिस्ट में हो सकता है फेरबदल
दुधवा नेशनल टाइगर रिजर्व के नवीन पर्यटन सत्र का आगाज होने से पूर्व इस बार राज्यस्तर पर होने वाली टाइगर फाउंडेशन की बैठक का आयोजन भी दुधवा नेशनल पार्क में किया जा रहा है। बैठक 31 अक्तूबर को अपराह्न एक बजे दुधवा के पर्यटन परिसर में होगी। इसमें दुधवा की रेट लिस्ट में भी फेरबदल होने की संभावना जताई जा रही है।


नवीन पर्यटन सत्र से एक दिन पूर्व दुधवा में वन मंत्री डाॅ. अरुण कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में पर्यटन परिसर में बैठक होगी। बैठक में प्रमुख सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन अनिल कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव अनुराधा वैमुरी समेत पलिया विधायक रोमी साहनी आदि शिरकत करेंगे। इस बैठक में दुधवा की इंट्री फीस समेत गाइड, जिप्सी, हटों व अन्य शुल्कों को लेकर चर्चा की जाएगी। डीडी जगदीश आर ने बताया कि बैठक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बैठक अपराह्न एक बजे से होगी। शुल्क बढ़ेगा या फिर घटेगा, बैठक के बाद ही पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed