फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Total resolution day: 172 complaints received, three resolved

संपूर्ण समाधान दिवस : कुल 172 शिकायतें आईं, तीन का निस्तारण

Sun, 21 Nov 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Total resolution day: 172 complaints received, three resolved
गोला में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम और एसपी।
डीएम बोले, भूमि संबंधी मामलों में लेखपाल और पुलिस संयुक्त रूप से मौके पर जाकर मामले निबटाए
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। गोला में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता और एसपी संजीव सुमन की मौजूदगी में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों की 83 शिकायतें आई। इनमें से किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इसके अलावा पांच शिकायतें मितौली और 60 शिकायतें मोहम्मदी में आईं। पलियाकलां में 24 में केवल तीन शिकायतों का ही निस्तारण हो सका।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन समस्याओं का गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाना जाए और भूमि संबंधी मामलों में लेखपाल और पुलिस संयुक्त रुप से मौके पर जाकर मामले निबटाएं। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त 28, पुलिस की 18, ग्राम विकास विभाग नौ, राजस्व एवं आपदा विभाग 8, खाद्य एवं रसद विभाग की शिकायतें आईं।
विज्ञापन

मितौली। ब्लॉक सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस से एसडीएम नदारद रहे। तहसीलदार की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। तहसील दिवस में मात्र पांच शिकायतें आईं। इसमें किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सबसे ज्यादा दो शिकायतें चकबंदी विभाग से आईं। इसके अलावा पुलिस, राजस्व व बिजली विभाग की एक-एक शिकायत आई। निस्तारण न होने के कारण सभी शिकायतें संबंधित विभागों को भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम के अलावा तहसील के अधिकारी नदारद रहे उनके प्रतिनिधि शामिल हुए। इसमें 60 शिकायतें दर्ज हुई जिसमें एक शिकायत का निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर एसडीएम पंकज श्रीवास्तव, मौजूद रहे। सीओं, इंस्पेक्टर बीडीओ, तहसीलदार, नयाब तहसीलदार नदारद रहे।

पलियाकलां। एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में 24 शिकायतों में से केवल तीन शिकायत का ही मौके से निस्तारण हो सका। इसमें राजस्व विभाग की 17, विद्युत, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की दो-दो और शिक्षा विभाग की एक शिकायत समेत कुल 24 शिकायतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed