{"_id":"58a06a7d4f1c1b4f54d83e94","slug":"today-will-be-the-first-election-in-the-district-noise","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आज थम जाएगा चुनावी शोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आज थम जाएगा चुनावी शोर
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 12 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
UP Election
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में खीरी जिले की आठ विधानसभा सीटों पर 13 फरवरी को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। यहां 15 फरवरी को मतदान होना है। मतदान कराने के लिए मंगलवार को सुबह से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी जाएंगी। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 13 फरवरी को लखीमपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पलिया में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सभाएं होनी हैं। चुनाव प्रचार थमने के साथ ही जिले में शराब की दुकानें भी 13 फरवरी की शाम से 15 फरवरी तक बंद रहेंगी। 15 फरवरी को बाजार बंद रहेंगे और सरकारी, अर्ध सरकारी कार्यालय, स्कूल कॉलेज और निजी संस्थानों में भी अवकाश रहेगा।