{"_id":"61632f298ebc3e8752256a3a","slug":"tikuniya-scandie-lakhimpur-news-bly462482673","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिकुनिया कांड को लेकर डीएम से मिला भाजपा प्रतिनिधि मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिकुनिया कांड को लेकर डीएम से मिला भाजपा प्रतिनिधि मंडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पुत्र सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी होने के बाद भाजपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को डीएम से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने डीएम से एक तरफा कार्रवाई की बात कहते हुए नाराजगी जताई।
भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह, विजय शुक्ला रिंकू, अनुराग मिश्रा, रामजी मौर्य ने रविवार को डीएम डॉ. अरविंद कुुमार चौरसिया से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि तिकुनिया कांड में मंत्री पुत्र सहित दो अन्य लोगों की गिरफ्तारी होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में कितने लोग गिरफ्तार किए गए और क्या कार्रवाई चल रही है। इसके बारे में भी डीएम साहब से वार्ता की है। वहीं जनप्रतिनिधियों का पुतला जलाए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाध्यक्ष ने दो टूक कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो।
कार्यकर्ताओं की हत्या से नाराज होकर दिया इस्तीफा
तिकुनिया कांड में भाजपा कार्यकर्ता श्यामसुंदर, शुभम मिश्रा एवं हरिओम मिश्रा की हत्या होने एवं तहरीर दिए जाने के बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही न होने से भाजपा कार्यकर्ता नाराज हैं। घटना में एक पक्षीय कार्यवाही होने से आहत भाजपा कार्यकर्ता वरुण अवस्थी, राम गोपाल पांडे एवं प्रवीण त्रिवेदी ने पार्टी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।