{"_id":"61e9b4d655a0e71d7d632ce5","slug":"tikunia-violence-hearing-postponed-in-district-court-next-date-will-be-posted-today-lakhimpur-news-bly4731468185","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिकुनिया हिंसा : जिला अदालत में सुनवाई टली, आज चस्पा होगी अगली तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिकुनिया हिंसा : जिला अदालत में सुनवाई टली, आज चस्पा होगी अगली तिथि
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा के मामले में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के प्रकोप के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। अब सुनवाई के लिए अगली तिथि शुक्रवार को नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी।
जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि कोविड-19 के निर्देशों के तहत बृहस्पतिवार को अदालत परिसर पूरी तरह से बंद रखा गया। इस दौरान पूरे परिसर में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन कराया गया। इसी के चलते तिकुनिया हिंसा के आरोपियों की जमानत अर्जी समेत सभी जमानत आवेदन और सेशन ट्रायल मुकदमों की सुनवाई नहीं हो सकी। अब सारे मामलों में जर्नल डेट्स दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि अगली तारीखों के बारे में शुक्रवार को नोटिस बोर्ड पर मामलों से संबंधित अग्रिम तिथियां चस्पा की जाएगी। संवाद
क्रॉस केस में एक दिन का रिमांड, आज दाखिल होगा आरोप पत्र
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस में बृहस्पतिवार को भी आरोप पत्र दाखिल नहीं हो सका। सिविल कोर्ट के 22 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बृहस्पतिवार को अदालती कामकाज बंद रहा। सिर्फ अत्यंत जरूरी मामलों में ही वर्चुअल सुनवाई की गई। रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष जिला जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये क्रॉस केस मामले के चारों आरोपी पेश हुए। जहां उनकी सुनवाई के बाद रिमांड मजिस्ट्रेट ने एक दिन का जुडिशयल रिमांड देते हुए शुक्रवार को सुनवाई नियत की है। वहीं एसआईटी से जुड़े सूत्रों ने बताया क्रॉस केस मामले की चार्जशीट भेज दी गई थी, लेकिन अदालत ने बंद होने के कारण उन पर संज्ञान और सुनवाई संभव न थी। इसीलिए शुक्रवार को यह आरोप पत्र सीजेएम अदालत में दाखिल किया जाएगा। संवाद