{"_id":"61f97b452951fd208546f4c4","slug":"tikunia-case-three-accused-filed-bail-application-lakhimpur-news-bly474138824","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिकुनिया कांड : तीन आरोपियों ने दाखिल की जमानत अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिकुनिया कांड : तीन आरोपियों ने दाखिल की जमानत अर्जी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रॉस केस मामले की अगली सुनवाई नौ फरवरी को होगी
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस मामले में मंगलवार को तीन आरोपियों ने जमानत अर्जी पेश की, जिस पर जिला जज मुकेश मिश्रा ने सुनवाई के लिये नौ फरवरी की तारीख मुकर्रर की है।
जिला जज अदालत में आरोपी गुरविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह की ओर से संयुक्त रुप से जमानत अर्जी पेश की गई, जिसमें आरोपियों को निर्दोष बताते हुए कहा गया कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है न ही उनका कोई अपराध और आपराधिक इतिहास है। वादी मुकदमा सुमित जायसवाल संबंधित मामले की चार्ज शीट में एक हत्यारोपी है, इसलिए दौरान मुकदमा गुरविंदर और गुरप्रीत सिंह को जमानत पर छोड़ दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही किसानों की ओर से पैरवी कर रहे सरदार हरजीत सिंह, यदुवेंद्र वर्मा, सुरेंद्र कुमार ने विचित्र को जमानत पर छोड़े जाने की बात कही और बताया कि विचित्र सिंह के खिलाफ हत्या के आरोप नहीं हैं, केवल परेशान करने के लिए पुलिस ने बिना जांच किए ही गलत ढंग से फंसाया है। दोनों जमानत प्रार्थना पत्रों को सुनवाई के लिए जिला जज अदालत में नौ फरवरी की तारीख लगाई गई है।
तिकुनिया कांड : क्रॉस केस में सुनवाई कल
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा में भाजपा नेता की तरफ से दर्ज कराए केस में एसआईटी की चार्जशीट के बाद अदालत ने पहली पेशी एक फरवरी को लगाई थी, लेकिन मंगलवार को सीजेएम अदालत ने चारों अभियुक्तों की पेशी बृहस्पतिवार को लगाई है। वहीं, आरोपियों को नकल रिसीव कराने की भी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
सीजेएम चिंताराम की अदालत में चल रहे क्रॉस केस मामले में तीन आरोपियों गुरविंदर सिंह, कमलजीत और गुरजीत सिंह के खिलाफ हत्या का केस है तो चौथे आरोपी विचित्र सिंह के खिलाफ आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में चार्जशीट दाखिल की गई है। अब बृहस्पतिवार को मामले की अगली पेशी होगी। संवाद