फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger reached near Hardua Farm population, instructions to be vigilant

हरदुआ फार्म आबादी के पास पहुंचा बाघ, सतर्कता बरतने के निर्देश

Tue, 01 Mar 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Tiger reached near Hardua Farm population, instructions to be vigilant
हरदुआ फार्म में बाघ की निगरानी करती वन विभाग की टीम।
वनकर्मी बोले, जटपुरा बीट के जंगल से आया है यह बाघ
विज्ञापन

बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की जटपुरा बीट के जंगल से निकला एक बाघ हरदुआ फार्म आबादी के पास जा पहुंचा है, जिससे लोगों में दहशत है।
रविवार शाम मैलानी रेंज की जटपुरा बीट के जंगल से निकलकर बाघ चहलकदमी करता हुआ हरदुआ फार्म आबादी के पास तक जा पहुंचा। फार्म के पालतू कुत्तों के भौंकने और खूंटे में बंधे पालतू पशुओं के रंभाने की आवाज सुनकर लोगों को बाघ मौजूदगी का अहसास हुआ। उनके शोर मचाने और आग जलाने पर बाघ आबादी के निकट गन्ने खेत में छिप गया। गन्ने के खेत से सारी रात रुक-रुककर बाघ के दहाड़ने की आवाजें ग्रामीणों को सुनाई देती रहीं। इससे दहशत में आए ग्रामीणों ने घरों के सामने आग जलाकर किसी तरह रात काटी। सोमवार सवेरे मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी खोजबीन की, लेकिन बाघ का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

उधर, रेंजर मैलानी केपी सिंह ने बताया कि हरदुआ फार्म आबादी के पास बाघ पहुंचने की सूचना मिली थी। वन कर्मियों की टीम गठित कर बाघ की लगातार निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीण डरे नहीं, सतर्कता बरतें। बाघ दिखलाई पड़ने पर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed