{"_id":"00519841268f1e47f1f2698fdf7c5b1f","slug":"tiger-on-reports-of-death-park-at-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ मरने की सूचना पर पार्क में अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ मरने की सूचना पर पार्क में अफरा-तफरी
निघासन/ बम्हनपुर
Updated Mon, 12 Jan 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुधवा टाइगर रिजर्व क्षेत्र के रमुआपुर चौकी क्षेत्र में बाघ के मरने की सूचना पर अफरा-तफरी मच गई। वन चौकी के दरोगा समेत कई लोगों ने रविवार रात में ही जंगल में आने जाने पर पाबंदी लगा दी। वनविभाग ने बाघ के मरने की घटना से इनकार किया है।
रविवार को आधा दर्जन ग्रामीणों ने सुहेली बैराज से करीब एक किलोमीटर पहले जंगल में बाघ मरने की सूचना रमुआपुर चौकी में तैनात वन दरोगा विजय को दी। सूचना मिलते ही वनविभाग के हाथ-पांव फूल गए। वनकर्मियों ने रविवार की रात ही ग्रामीणों की बताई गई जगह के अलावा आसपास के जंगल की खाक छान डाली। उधर, बाघ के मरने की सूचना मिलते ही ग्रामीण भी एकत्र हो गए। वनविभाग की टीम ने सुहेली बैराज पर वनविभाग के दो लोगों को तैनात करते हुए जंगल में आने-जाने पर रोक लगा दी। सोमवार को भी जंगल के रास्ते होते हुए खैरीगढ़ आदि रास्ते पर जाने से रोक रही।
इस संबंध में बेलरायां पार्क रेंज के रेंजर ने बाघ के मारे जाने की घटना से इनकार करते हुए बताया कि सूचना मिली थी, पूरे जंगल में तलाश किया गया। ऐसी किसी भी घटना की पुष्टि नहीं हो सकी है।