फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger made ??the four cows And a bite to Bcdeh

बाघ ने बनाया चार गायों और एक बछडे़ को निवाला

Sat, 12 Dec 2015 06:41 PM IST
निघासन
निघासन Updated Sat, 12 Dec 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
Tiger made ??the four cows And a bite to Bcdeh
मझगईं रेंज के कोलवा फार्म पर बाघ ने चार गायों और एक बछडे़ को अपना निवाला बना लिया। बाघ के पदचिह्न देख लोगों में दहशत है। मझगईं रेंजर राधेश्याम ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। बाघ ने ही गायों को अपना शिकार बनाया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कोलवा फार्म निवासी काला सिंह घर से करीब आधा किलोमीटर दूर गायों को चरने के बांधकर वापस चले आए। देर शाम वह गायों को गोशाला में बांधने के लिए लेने गए तो उनकी चार गाय और एक बछड़ा मृत पडा था। दो गायों के गले में पंजे के निशान थे। दो गायों का आधा हिस्सा गायब था। पड़ोस में बछड़ा भी मरा पड़ा था। घटनास्थल पर बाघ के पैरों के निशान भी मिले।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले घोसियाना गांव से आगे सिंगाही निघासन रोड पर राहगीरों ने बाघ को शाम करीब आठ बजे निकलते हुए देखा था। मझगईं रेंजर राधेश्याम ने बताया कि बाघ होने की सूचना मिली है। मौके पर वन विभाग की टीम भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालाडूंड में बाघ की नहीं मिली लोकेशन, ग्रामीण असमंजस में
लखीमपुर खीरी।
शारदानगर रेंज के कालाडूंड गांव के आसपास शनिवार को भी बाघ की कोई लोकेशन नहीं मिल पाई। वन विभाग के मुताबिक न तो बाघ की दहाड़ सुनाई दी और न ही कहीं उसके पगमार्क दिखाई दिए। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि ग्रामीणों ने दूर से किसी जानवर को देखकर उसे बाघ समझ लिया होगा। बाघ के मूवमेंट का भी कहीं पता नहीं चला है।

बाघ का कहीं लोकेशन न मिलने से ग्रामीण असमंजस की स्थिति में हैं। वन रक्षक रविकांत वर्मा का कहना है कि यदि बाघ आसपास होता तो उसके पगमार्क जरूर दिखाई देते और दहाड़ जरूर सुनाई देती लेकिन गन्ने के खेतों में न कोई हलचल दिखाई दी और न ही उसकी दहाड़ सुनाई दी। बाघ के पगमार्क मिलते तो उसके मूवमेंट का पता चलता लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं दिखाई दिया है। फिलहाल गांव वालों को सतर्क रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed