फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tiger made buffalo in Kheri, panic among villagers

खीरी में बाघ ने भैंस को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 23 May 2021 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Tiger made buffalo in Kheri, panic among villagers
बाघ को तलाशती वन विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

गांव चकरपुर के मजरा पूरब जंगल की घटना, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

विज्ञापन
तिकुनिया (लखीमपुर खीरी)। बॉर्डर के पास के गांव चकरपुर के मजरा पूरब जंगल में बाघ ने एक भैंस को अपना निवाला बना डाला। ग्रामीणों की सूचना वन विभाग तथा एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है, बाघ पर नजर रखी जा रही है। बाघ के हमले से ग्रामीणों में दहशत है।
ग्राम पंचायत चकरपुर निवासी हरवंश सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह मवेशियों को लेकर खेतों की और गए थे। मवेशी घास चरने लगे और वह छांव में बैठ गए। इसी बीच घास चरती भैंसों को देखकर जंगल से निकले बाघ ने उन पर हमला कर दिया और एक भैंस को दबोच लिया। काफी देर तक शोर- शराबा करने पर बाघ भैंस को मारकर जंगल की ओर भाग गया। घटना की सूचना वन विभाग को दी। इस पर एक टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

वन विभाग ने बाघ की निगहबानी के लिए एक एसटीएफ टीम भी लगाई है। उधर, ग्रामीणों में बाघ को लेकर दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि यह वही बाघ है जो मझरा पूरब गांव के कई मवेशी सहित गांव के आठ लोगों को अपना निवाला बना चुका है। बावजूद इसके वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उत्तर निघासन वन रेंज बेलरायां के रेंजर विमलेश कुमार का कहना है कि वन विभाग तथा एसटीएफ टीम लगी है। भैंस का शव मिला है, जिसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पशुपालक हरवंश सिंह को वन विभाग से आर्थिक सहायता दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed