फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   tiger killed villager in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: बाघ ने हमला कर ग्रामीण को मार डाला, नहर पटरी पर खून से लथपथ मिला शव

Mon, 27 Nov 2023 01:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Nov 2023 01:03 PM IST
सार

मोहम्मदी रेंज क्षेत्र के बेलवा गांव के बाहर बाघ ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। गांव के लोग सुबह खेतों की तरफ गए तो उसका शव नहर पटरी पर पड़ा मिला। 

विज्ञापन
tiger killed villager in lakhimpur kheri
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना और मोहम्मदी रेंज क्षेत्र के बेलवा गांव के बाहर सोमवार सुबह नहर पटरी पर ग्रामीण को बाघ ने मार डाला। ग्रामीण शौच के लिए गया था। इसी दौरान उस पर बाघ ने हमला कर दिया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मोहम्मदी रेंज अंतर्गत हैदराबाद थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी 45 वर्षीय  राजेश वर्मा सोमवार सुबह गांव के पश्चिम स्थित नहर पटरी पर गया था। उसी समय गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। इससे राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के लोग जब खेतों की ओर गए तो राजेश का खून से लथपथ शव पड़ा देख सन्न रह गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में नौवीं महिला की मौत: वारदात का फिर वही तरीका, खेत में पड़ी मिली लाश, साड़ी से कसा गया गला
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी हैदराबाद अजीत कुमार, रेंजर नरेश पाल सिंह, फारेस्टर जगदीश वर्मा रोहित श्रीवास्तव, नेत्रपाल तोमर आदि वनकर्मी मौके पर पहुंच गए। वनकर्मियों ने बाघ के हमले में राजेश की मौत होने की पुष्टि की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रेंजर नरेश पाल सिंह का कहना है कि राजेश पर हमला बाघ या तेंदुआ ने किया है, इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि वन कर्मियों की टीम निगरानी में लगी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि देकर अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed