फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger hunted three cattle in one night

बाघ ने एक ही रात में तीन मवेशियों का किया शिकार

Thu, 30 Dec 2021 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Tiger hunted three cattle in one night
भीरा रेंज में ड्रोन कैमरे से बाघ की लोकेशन पता करने की कोशिश करते वन कर्मी।
ड्रोन कैमरे से बाघ की लोकेशन पता लगाने की कोशिश
विज्ञापन

बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व (बफरजोन) की भीरा रेंज में बाघ ने एक ही रात में तीन लावारिस मवेशियों का शिकार कर डाला। आबादी के निकट हुई इन घटनाओं से ग्रामीण डरे हुए हैं। बाघ के डर से किसान अपने खेतों में तक जाने से डर रहे हैं।
भीरा रेंज की छैरासी बीट जंगल से चंद कदमों की दूरी पर मूड़ा पंचायत के अलियाबाद और मौलवीगंज आबादी से सटे गांव के पास मंगलवार रात जंगल से निकले एक बाघ ने दो-दो घंटे के अंतराल में एक ही रात में खेतों में चरने वाले तीन मवेशियों का शिकार किया। इसमें एक जानवर को बाघ आधे से ज्यादा खा गया, जबकि दो मवेशियों को मारकर वहीं छोड़ गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर वन कर्मियों की टीम के साथ पहुंचे फॉरेस्टर मोहम्मद उमर ने पगचिह्न देखकर बाघ के हमले की पुष्टि की है। साथ ही ड्रोन कैमरा उड़ाकर बाघ की लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की, जो पता नहीं लग सकी।
विज्ञापन

भीरा रेंजर राकेश बाबू वर्मा ने ग्रामीणों को अकेले खेतों में न जाने, जंगल के आसपास मवेशी न चराने की सलाह दी है। यह भी कहा है कि खेतों में काम करने के लिए जाएं तो समूह में बनाकर जाएं। गन्ना काटने से पहले हांका लगाएं। रेंजर ने बताया कि बाघ की निगरानी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। साथ ही खेतों में पड़े तीनों मवेशियों के शव जमीन में गड्ढा खोदकर गाड़ दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed