{"_id":"6004779c8ebc3e33b7172e26","slug":"tiger-attacked-the-cow-and-killed-the-cow-lakhimpur-news-bly434031293","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ ने खेत में हमला कर गाय को मार डालाबाघ ने खेत में हमला कर गाय को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ ने खेत में हमला कर गाय को मार डालाबाघ ने खेत में हमला कर गाय को मार डाला
विज्ञापन
मैलानी। शाहजहांपुर जिले की खुुटार रेंज के जंगल के पास स्थित गन्ने के एक खेत में बाघ ने हमला कर लावारिस गाय को मार डाला। ग्रामीणों ने घटना से पहले एक बाघ को रोड क्रास करते देखा था, जबकि वनकर्मियों ने किसी जंगली जानवर के हमले से गाय की मौत का दावा किया।
मैलानी-चांदपुर रोड पर मैलानी से चार किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत भीखमपुर के मौजा संदनापुर में ग्राम चांदपुर थाना खुटार जिला शाहजहांपुर निवासी राम दुलारे का गन्ने का खेत है, जिसमें बाघ ने एक गाय को अपना शिकार बना डाला। चांदपुर निवासी सुनील सिंह ने बताया कि खेत से गन्ना छीलकर आ रहे शिव सिंह और श्याम शुक्ला ने करीब आठ बजे घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर बाघ को रोड क्रास करते देखा था। उसके बाद खेत में गाय के मरने की सूचना मिली। इससे स्पष्ट है कि बाघ के हमले में ही गाय की मौत हुई है। सूचना पाकर वन दरोगा एनबी पांडे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास बाघ के पगचिह्न नहीं मिले हैं। लिहाजा गाय की मौत बाघ के हमले से हुई है या फिर किसी जंगली जानवर ने उसे मारा है, यह स्पष्ट नहीं है।
उन्होंने बताया कि फिर भी हर्रायपुर, शिवपुर और लड़ती में वाचर कमलेश, नन्हें, विक्रम और इकबाल को बाघ की निगरानी के लिए लगाया गया है। वन दरोगा एनबी पांडे ने बताया कि ग्रामीणों को बाघ से बचाव के लिए एहतियात बरतने की ताकीद की जा रही है।
विज्ञापन
वनकर्मियों ने बाघ प्रभावित क्षेत्र में की कांबिंग
ममरी। बिहारीपुर और तूलमेलगंज गांव के आसपास जंगल से सटे गन्ने के खेतों में विचरण कर रहे बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी है।
शुक्रवार की शाम अचानक रोड पर बाघ के आ जाने से क्षेत्रवासियों में दहशत फैल गई थी। महेशपुर रेंज के वन कर्मियों ने रविवार सवेरे गन्ने के आसपास काफी देर मोबाइल एप से पेट्रोलिंग की, लेकिन बाघ का कहीं पता नहीं चला, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बाघ या तो कठिना नदी की झाड़ी में छिपा है या फिर जंगल में चला गया है। फॉरेस्टर जगदीश वर्मा ने बताया कि डीएफओ के निर्देश पर बाघ प्रभावित क्षेत्र में रोज गश्त हो रही है। संवाद
छेदीपुरवा में बाघ ने बछड़े को मार डाला
धौरहरा। रविवार की शाम छेदीपुरवा गांव में एक बाघ ने बछड़े को मार डाला। वन रेंज में बाघ की आमद से ग्रामीणों में दहशत है।
रामनगर बगहा के मजरा छेदीपुरवा के ग्रामीणों ने बताया कि शाम करीब चार बजे खेतों की तरफ एक बछड़े का शव देखा गया था, जिसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई। जिस पर मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने हिंसक जानवर के हमले की बात कही, जबकि अभी एक सप्ताह पूर्व ही परौरी गांव के खेतों में अपना आशियाना बनाए बैठे बाघ ने एक गाय का शिकार कर अपनी आमद दर्ज करवाई थी। वनकर्मी बृजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि बाघ ने एक बछड़े को निवाला बना लिया है। जल्द ही और पिंजड़े लगाकर उसे पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। संवाद