{"_id":"657c395684ea521b120bc5c8","slug":"tiger-attacked-and-injured-villager-in-lakhimpur-kheri-2023-12-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri : बाघ ने मजदूर पर किया हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान; मैलानी में महिला को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri : बाघ ने मजदूर पर किया हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान; मैलानी में महिला को किया घायल
Fri, 15 Dec 2023 05:08 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 15 Dec 2023 05:08 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी जिले में जंगल से सटे इलाके में बाघ का आतंक थम नहीं रहा। बिजुआ इलाके में गन्ना छीलते वक्त मजदूर पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त खेत में अन्य लोग मौजूद थे, जिन्होंने बाघ को भगाकर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी में वन रेंज भीरा के पड़रिया तिलकापुर में जंगल किनारे गन्ना छील रहे मजदूर पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। गनीमत रही कि साथी मजदूर घटनास्थल पर मौजूद थे, लिहाजा उन्होंने भी बिना डरे बाघ पर गन्ने से हमला किया, जिससे बाघ मजदूर को छोड़कर वापस जंगल में चला गया। बाघ के हमले में घायल मजदूर को सीएचसी में भर्ती करवाया गया। उधर, दूसरी घटना मैलानी क्षेत्र में हुई है। यहां चचापुर निवासी मुन्नी देवी (40 वर्ष) पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के चहरे पर गहरे घाव हो गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे पड़रिया तिलकापुर निवासी राजाराम के खेत में घनश्याम मजदूरी करने गया था। बतौर मजदूरी वह गन्ना छील रहा था। साथ में रंजीत कुमार, नन्हेलाल व कमलादेवी भी गन्ना छील रहे थे। इसी बीच जंगल में छिपे बाघ ने घात लगाकर गन्ना छील रहे मजदूर घनश्याम पर हमला कर दिया। इससे वह चीखने चिल्लाने लगा।
विज्ञापन
Budaun News: महिला के शव से आंखें निकालने के मामले में सीएमओ निलंबित, शासन स्तर से हुई बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
घनश्याम की चीख सुनकर कुछ ही मीटर की दूरी पर गन्ना छील रहे अन्य साथियों ने गन्ने से ही बाघ पर वार करना शुरू कर दिया। इससे बाघ घनश्याम को छोड़कर जंगल के अंदर वापस भाग गया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों व साथियों की मदद से घनश्याम को बिजुआ सीएचसी लाया गया, जहां पर उसका इलाज शुरू किया गया। अब उसकी हालत सामान्य बताई गई है।
सूचना मिलते ही मौके पर भीरा रेंजर राजकुमार शर्मा, डिप्टी रेंजर अनुज रंजन, फारेस्टर विजयसिंह, अवनीश शर्मा, फॉरेस्ट गार्ड कंधईलाल आदि ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। उसके बाद घायल घनश्याम को देखने बिजुआ अस्पताल भी गए।
प्रधान राम अनुज वर्मा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। उधर, वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने व जंगल के किनारे खेतों में अकेले न जाने की अपील करते हुए काम करते वक्त हल्ला गुल्ला मचाते रहने की अपील की है।
प्रधान राम अनुज वर्मा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। उधर, वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने व जंगल के किनारे खेतों में अकेले न जाने की अपील करते हुए काम करते वक्त हल्ला गुल्ला मचाते रहने की अपील की है।