फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger attack on women who cut grass, one killed

घास काटने गईं महिलाओं पर बाघ का हमला, एक की मौत

Tue, 16 Feb 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Tiger attack on women who cut grass, one killed
धनगढ़ी (नेपाल)। घास काटने गई महिलाओं के समूह पर बाघ ने हमला कर दिया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि बाकी किसी तरह से जान बचाकर भागीं। कैलाली के डीएम ने उक्त बाघ को नरभक्षी घोषित करते हुए वन विभाग को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कैलाली जिले के डीएसपी और प्रवक्ता प्रतीक बिष्ट ने बताया कि रविवार को जिले की गौरीगंगा नगर पालिका के तहत वार्ड पांच के अंडेया गांव निवासी कला धामी (25) अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गईं थीं। इसी दौरान बाघ ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह जान बचाकर भागीं, लेकिन कला धामी बाघ की जद में आ गईं, जिस पर बाघ ने उन्हें अपना शिकार बना डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

उधर, इस मामले में कैलाली के डीएम यज्ञराज बोहरा ने बाघ को नरभक्षी घोषित करते हुए वन विभाग से उचित कार्रवाई करने को कहा है। एसपी अनुपम शमशेर जबरा ने बताया कि बाघ आतंकी क्षेत्र में पुलिस सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बता दें कि शुक्रवार को दुधिया गांव निवासी दुर्गा प्रसाद पर बाघ ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। राजीपुर और बड़ेपुर के बीच भी राजमार्ग पर बाघ की चहलकदमी देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed