{"_id":"61c76bbd608455100c144eec","slug":"tiger-attack-on-two-buffaloes-grazing-on-the-side-of-the-field-both-died-lakhimpur-news-bly470477435","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत किनारे चर रही दो भैंसों पर बाघ का हमला, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत किनारे चर रही दो भैंसों पर बाघ का हमला, दोनों की मौत
विज्ञापन
पलियाकलां। इलाके के मरौंचा व पकरिया बार्डर के पास गन्ने के खेत के पास चर रही दो भैंसों पर बाघ ने हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे गए लेकिन एक भैंस को बाघ अपने साथ खींच ले गया। जबकि दूसरी घायल भैंस की शनिवार को मौत हो गई।
इलाके मरौंचा व पकरिया बार्डर के पास जरनैल सिंह के गन्ने के खेत के पास शुक्रवार देर शाम जरनैल की ही दो भैंसें चर रहीं थीं। इस बीच गन्ने के खेत में छिपे बैठे एक बाघ ने भैंसों पर हमला बोल दिया। भैंसों की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक एक भैंस को बाघ गन्ने के खेत में खींच ले जा चुका था। जबकि दूसरी भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी शनिवार को मौत हो गई। बाघ की आमद से ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है।
इस बाबत पलिया रेंजर रमेश चंद्र ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर मुआयना कराया है। जिसमें बाघ द्वारा ही हमला करने की बात सामने आई है। ग्रामीण को शासन स्तर से मुआवजा दिलाया जाएगा। बता दें कि कुछ दिन पहले भी अतरिया बड़ागांव के पास एक बाघिन दो शावकों के साथ घूम रही थी वहां भी वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है।