फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three youths killed in collision between two bikes in Lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत से तीन युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Mon, 03 Nov 2025 08:29 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Nov 2025 08:29 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी के बरबर चौकी क्षेत्र में रविवार रात भीषण हादसा हुआ।गलरई के समीप सेमरा जानीपुर मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर से तीन युवकों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Three youths killed in collision between two bikes in Lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां के बरबर चौकी क्षेत्र में आमने-सामने दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर घायल हुआ है। उसे शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


बरबर चौकी क्षेत्र में गलरई के समीप सेमरा जानीपुर मोड़ के पास रविवार की रात 10 बजे के करीब दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार जितेंद्र (22 वर्ष) पुत्र राजाराम व विजय उर्फ छोटे (35 वर्ष) पुत्र शिवचरन निवासी शाहपुर जागीर और दूसरी बाइक पर सवार रोहित (32 वर्ष) पुत्र ओमकार सिंह की मौत हो गई। 
विज्ञापन


मृतकों के परिवारों में मचा कोहराम 
दूसरी बाइक पर सवार रितिक पुत्र हरमन सिंह निवासी सेमरा जानीपुर गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस व पीआरवी 112 की सहायता से तत्काल सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदी भेजा, जहां प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद डॉक्टर ने जितेंद्र, विजय व रोहित  को मृत घोषित कर दिया। रितिक को गंभीर हालत में इलाज के लिए शाहजहांपुर रेफर किया गया। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed