{"_id":"69d544ee21eb35d8a50c6051","slug":"three-people-including-a-father-and-son-have-been-booked-in-the-courthouse-shooting-case-but-no-one-has-been-arrested-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-172290-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कचहरी गोलीकांड में पिता-पुत्र समेत तीन पर रिपोर्ट... गिरफ्तार कोई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कचहरी गोलीकांड में पिता-पुत्र समेत तीन पर रिपोर्ट... गिरफ्तार कोई नहीं
Tue, 07 Apr 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कचहरी परिसर में सोमवार को हुए सनसनीखेज गोलीकांड में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि, घटना के बाद से ही आरोपी भागे चल रहे हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
मोहल्ला कमलापुर निवासी शिवरतन राज ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनका भतीजा जितेंद्र राज पुत्र रामऔतार निवासी ग्राम अमेठी थाना नीमगांव रोज अपने पिता के साथ कचहरी परिसर में वकालत का कार्य देखने आता था। सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे अधिवक्ता जसकरन राज उर्फ जेके राज अपने पुत्रों शिवम राज ज्ञानी उर्फ विराट राज और अनुरुद्ध राज उर्फ बल्लू के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि विवाद के दौरान जसकरन राज और अनुरुद्ध ने गोली मारने की धमकी दी, जिसके बाद शिवम राज ज्ञानी उर्फ विराट राज ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से जितेंद्र राज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों में शैलेंद्र राज, संदीप राज और रामऔतार राज शामिल बताए गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नामजद पिता-पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।