फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three killed including innocent in accidents, four people injured

हादसों में मासूम समेत तीन की मौत, चार लोग जख्मी

Wed, 09 Jun 2021 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:31 AM IST
सार

  • चांदपुर रोड पर ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक चालक की मौत, एक जख्मी
  • फत्तेपुर मोड़ के पास कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग जख्मी, बच्ची की मौत
  • लहरपुर खीरी मार्ग पर डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
Three killed including innocent in accidents, four people injured
ट्रैक्टर वालों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विस्तार

लखीमपुर खीरी। अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गया। मौलानी क्षेत्र में चांदपुर रोड पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत और पीछे बैठा उसका एक साथी जख्मी हो गया। खीरी टाउन में फत्तेपुर मोड़ पर कार और एक बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसे में चार माह की मासूम की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। इसके अलावा लहरपुर खीरी मार्ग पर एक डीसीएम चालक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति और दो मासूम बाल बाल बच गए।
विज्ञापन

मैलानी। मैलानी-पीलीभीत रेलखंड का आमान परिवर्तन के तहत भीरा रोड रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क बनाने का काम चल रहा है। सोमवार की रात सड़क की ढलाई का काम करने के बाद दो मजदूर ग्राम गोरिया थाना फरधान निवासी बृजेश कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद (28) और सलोन बाराबंकी निवासी आशीष कुमार (27) पूरनपुर स्थित दूसरी साइट पर काम करने के लिए बाइक से निकले थे। चांदपुर रोड पर खुटार थाना क्षेत्र में बाल भारती स्थान के पास सामने से आ रही ईंट भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने करीब पौने पांच बजे उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद बृजेश की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, दुर्घटना की सूचना पर मजदूर साथियों ने भीरा की ओर जा रही ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को एक-एक कर क्रॉसिंग के पास खड़ा करा लिया। प्रभारी निरीक्षक खुटार ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस को उनमें दुर्घटना करने वाली ट्रैैक्टर ट्रॉली नहीं मिली। किसी स्वराज ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर होने की बात पता चली है। बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायल को खुटार पीएचसी से शाहजहांपुर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खीरी टाउन। खीरी थाने से कुछ दूरी पर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर मोड़ के पास बाइस से खीरी की तरफ आ रहे तिकुनिया के कोलनार गांव निवासी अब्दुल कय्यूम खां पत्नी सकीना बानो और दो बच्चों को लेकर जा रहे थे कि तभी फत्तेपुर मोड़ पर सामने से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर पीछे पत्नी की गोद से चार माह की पुत्री इलाया खां मां की गोद से उछलकर कार के नीचे जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि दो वर्षीय पुत्र इनान और पत्नी घायल हो गई।
सूचना पर पहुंचे खीरी थाना प्रभारी फतेह सिंह ने कार चालक को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य भाग गए। प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि घटना कोतवाली सदर की है। वहां, पर फोन से दुघर्टना की जानकारी दी गई है, लेकिन पुलिस के न आने पर अपनी गाड़ी से घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं कार में बीयर की बोतलें मिली हैं।
इसके अलावा खीरी थाना परिसर से कुछ दूर सोहराब धर्मकांटा मोड़ के पास सीतापुर थाना हरगांव के कटेसर गांव निवासी अरविंद अपनी 25 वर्षीय पत्नी संगीता व तीन साल के अंश और एक साल के सौरभ के साथ बाइक से शारदानगर स्थित बालाजी के दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। अपराह्न दो बजे लहरपुर की तरफ से प्लाईवुड लेकर आ रहे डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी संगीता डीसीएम के नीचे आ गई, जबकि सौरभ उसकी गोद से छिटककर दूर जा गिरा। हादसे में पति और बच्चों को मामूली चोटें आईं, जबकि पत्नी की मौत हो गई। चालक डीसीएम लेकर भाग रहा था कि तभी सूचना पाकर चौकी इंचार्ज कौशल किशोर ने चौकी के पास निकलने वाले भारी वाहनों को रोक लिया, जिसमें अरविंद की निशानदेही पर डीसीएम के ड्राइवर को गाड़ी सहित पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंचे खीरी थाना प्रभारी फतेह सिंह ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये जिला मुख्यालय भिजवाया और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर डीसीएम को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

ट्रैक्टर की टक्कर से बालिका समेत दो की मौत, एक घायल

महेवागंज। शारदा नगर स्थित बालाजी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार तीन लोग ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए, जिसमें एक एक बच्ची समेत दो की मौके पर मौत हो गई।

कोतवाली सदर के प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश कुमार ने बताया कि सीतापुर जनपद के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के गांव राजापुर माफी निवासी तीन लोग मंगलवार को शारदा नगर में बालाजी मंदिर में दर्शन को गए थे। दोपहर वापसी के समय बड़ा गांव नहर पुल के पास ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार केतकी (60) और नीतू (6) की मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे महादेव (37) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को फौरन जिला अस्पताल भर्ती कराया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिस के कब्जे में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed