फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three Indians coming to India from Nepal sent back

नेपाल से भारत आ रहे तीन भारतीयों को पकड़ भेजा वापस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Three Indians coming to India from Nepal sent back
लखीमपुर खीरी। कोरोना को लेकर नेपाल और भारत दोनों देशों में लाॅकडाउन होने के बाद भी सीमा पार धनगढ़ी-नेपाल से मोहाना नदी जंगल के रास्ते अपने घर भारत जा रहे तीन भारतीय युवकों को गौरीफंटा पुलिस चौकी इंचार्ज ने पकड़कर नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के हवाले कर दिया है। पकड़े गए तीनों युवकों को धनगढ़ी में बनाए गए क्वारंटीन में भेजा गया।
विज्ञापन
लाॅकडाउन के समय शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे सीमा पर धनगढ़ी-नेपाल से मोहना नदी पार कर अवैध मार्ग से पिलर संख्या 749 के पास से तीन भारतीय युवकों को पकड़ा है। यह थारू गांव कजरिया होते हुए डिगनिया की ओर से पलिया की ओर जा रहे थे। जिनको गश्त कर रहे गौरीफंटा के पुलिस चौकी इंचार्ज शंखधर भट्ट ने पकड़ लिया। बाद में बार्डर पर लाकर नेपाल की सशस्त्र पुलिस बल के सुपुर्द कर दिया है। नेपाल एपीएफ ने तीनों भारतीय युवकों को धनगढ़ी में क्वारंटीन के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed