फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three including teenager died after walls collapsed in storm

Lakhimpur Kheri News: आंधी में दीवारें गिरने से किशोर समेत तीन की मौत

Fri, 21 Jun 2024 03:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Three including teenager died after walls collapsed in storm
नीमगांव क्षेत्र में गिरी दीवार-संवाद
खमरिया/सिकंदराबाद (लखीमपुर)। बुधवार रात आई आंधी में अलग-अलग जगह दीवारों के गिरने से किशोर समेत तीन की मौत हो गई। आधा दर्जन लोग घायल हो गए। तहसील की टीमों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की।
विज्ञापन


थाना ईसानगर के ग्राम पंचायत गणेशपुर का मजरा गोढ़वापुरवा में बुधवार रात परसादी अपने पोते अजय के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। आंधी में सरकारी ट्यूबवेल की दीवार झोंपड़ी पर गिर गई। घटना में अजय कुमार (15) पुत्र रामांतर की मौके पर ही मौत हो गई। बाबा परसादी (75) घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्राम शंकरपुर के मजरा मोहनलाल पुरवा में छप्पर के नीचे सो रहीं गायत्री देवी (50) पत्नी मौजी लाल के ऊपर दीवार गिर गई। दीवार की चपेट में आने से बेटा राजेश, पोती अर्चना (5) घायल हो गई। आवाज सुनकर घर के सभी सदस्य दौड़े और मलबे से तीनों लोगों को बाहर निकाला। जिसमें गायत्री देवी की मृत्यु मौके पर हो गई। दोनों अन्य घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम अमघट में निर्मल (17) वर्ष अपनी मां लज्जावती साथ लेटा था। आंधी तूफान में दीवार भरभराकर गिर गई। लोगों ने दोनों को निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां निर्मल की मौत हो गई। एक बकरी की भी दबकर मौत हो गई। थानाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा ने बताया कि इलाज के दौरान निर्मल की मौत हो गई है, उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed