{"_id":"623383d57c4d722cb075aaca","slug":"three-including-a-couple-died-in-a-collision-between-two-bikes-one-referee-lakhimpur-news-bly4785574136","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिड़ंत में दंपती समेत तीन की मौत, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की भिड़ंत में दंपती समेत तीन की मौत, एक रेफर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
गोला-खुटार रोड पर कुंवरपुर माफी गांव के पास हुआ हादसा
ममरी। गोला-खुटार रोड पर कुंवरपुर माफी गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवकों में एक की सीएचसी गोला में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृत दंपति के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
खुटार रोड पर कुंवरपुर माफी गांव के पास घटना बृहस्पतिवार की शाम करीब तीन बजे हुई। यह दुर्घटना तब हुई जब
शाहजहांपुर जिले के कस्बा बंडा निवासी 23 वर्षीय दीपक कुमार अपने साथी 25 वर्षीय छोटे के साथ लखीमपुर से अपने घर जा रहे थे। शाम करीब तीन बजे खुटार रोड पर कुंवरपुर माफी गांव के पास मैलानी थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी 32 वर्षीय राजीव कुमार की बाइक उनसे जा भिड़ी। दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में उदयपुर निवासी 32 वर्षीय राजीव कुमार और पीछे बैठी 30 वर्षीय पत्नी अंजू देवी की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार बंडा निवासी दीपक कुमार पीछे बैठे छोटे गंभीर घायल हो गए। बाइक दीपक चला रहा था। सूचना पर पहुंची हैदराबाद थाना और 112 डायल पीआरबी पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी गोला भेजकर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
उधर, सीएचसी गोला में दीपक कुमार की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख छोटे को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। दोनों बाइक चालक हेलमेट पहने थे। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है। घायल छोटे ने घटना की सूचना परिजन को दे दी है, लेकिन अभी परिजन नहीं पहुंच पाए हैं।