फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three girls missing from home to go to school

लखीमपुर खीरी: स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं तीन छात्राएं लापता, युवक हिरासत में

Sun, 31 Oct 2021 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 31 Oct 2021 01:13 AM IST
सार

निघासन कस्बे के आसपास के गांव में रहने वाली तीन नाबालिग सहेलियां कक्षा नौ में पढ़ती हैं। शनिवार सुबह तीनों कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकलीं, जो देर शाम तक अपने घर नहीं लौटी थीं।

विज्ञापन
Three girls missing from home to go to school
आरपीएफ थाने में छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निघासन कस्बे में स्कूल जाने को कहकर घर से निकली तीन सहेलियां लापता हो गईं। शनिवार देर शाम तक तीनों घर नहीं पहुंचीं तो परिजन ने तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


निघासन कस्बे के आसपास के गांव में रहने वाली तीन नाबालिग सहेलियां कक्षा नौ में पढ़ती हैं। शनिवार सुबह तीनों कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकलीं, फिर देर शाम तक अपने घर नहीं लौटीं। तीनों लड़कियों के पिता एक-दूसरे के परिचित हैं। आपस में बातचीत करने के बाद शाम करीब पांच बजे तीनों के परिजन कॉलेज पहुंचे। वहां उन्हें प्रिंसिपल ने बताया कि उन्होंने हाफ डे की जगह पूरे दिन की छुट्टी कर दी थी।
विज्ञापन


लड़कियों के परिजनों को वहां यह भी पता चला कि तीनों लड़कियों में केवल एक लड़की साइकिल पर ट्यूशन पढ़ने टीचर के पास सुबह आठ बजे पहुंची थी। वह ट्यूशन पढ़ने के बाद सुबह करीब नौ बजे वहां से निकल गई थी। तलाशी के दौरान एक छात्रा के पिता को उनकी बेटी की साइकिल कॉलेज से कुछ दूरी पर स्थित दुर्गा मंदिर के पास खड़ी होने के बार में किसी ने बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सीओ भी मौके पर पहुंचे
उन्होंने फोन करके छात्राओं के लापता होने की जानकारी सीओ सुबोध जायसवाल और कोतवाल रामलखन पटेल को दी, जिसके बाद वे कालेज जा पहुंचे। सीओ ने वहां मौजूद प्रिंसिपल और छात्राओं के घरवालों से बातचीत की। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि एक युवक ने कई बार छात्रा से बात करने की कोशिश की थी। पुलिस ने उस युवक को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। कोतवाल रामलखन ने बताया कि फोन पर मिली सूचना के आधार पर वह कॉलेज गए थे। छात्राओं के परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर दी गई है। मामले की जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed