शारदा में डूबने से तीन लड़कियों की मौत: 20 घंटे बाद नदी से बरामद हुआ तीसरा शव, गांव में पसरा मातम
भीरा थाना क्षेत्र के पिपरिया भूड़ में तीन किशोरियां नहाते वक्त शारदा नदी में डूब गईं थी। दो किशोरियों के शव रविवार को ही बरामद हो गए थे। तीसरा शव 20 घंटे बाद मिल सका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के पिपरिया भूड़ में शारदा नदी में डूबीं तीन नाबालिग लड़कियों में से लापता करिश्मा का शव सोमवार को बरामद कर लिया गया। शारदा नदी के किनारे खेतों में परिजन को खाना देने के बाद तीन किशोरियां नहाते वक्त नदी में डूब गईं थी। दो किशोरियों के शव रविवार को ही बरामद हो गए थे। तीसरा शव 20 घंटे बाद मिल सका।
रविवार को भीरा थाना क्षेत्र के पिपरिया भूड़ गांव में दोपहर करीब 12:30 बजे शारदा नदी में तीन लड़कियां डूब गईं थीं। इनमें रामनारायण की 17 वर्षीय पुत्री चंपा और राजेश की 15 वर्षीय पुत्री फूलमती के शव रविवार को ही बरामद हो गए थे, लेकिन दिनेश की 16 वर्षीय पुत्री करिश्मा का पता नहीं चल सका था।
संबंधित खबर- शारदा में डूबी तीन लड़कियां: ग्रामीणों ने दो के शव निकाले, तीसरी लापता; नदी में नहाते वक्त हुई घटना
अधिकारियों की मौजूदगी में देर शाम अंधेरा होने तक पांच गोताखोरों ने उसकी तलाश की लेकिन उनको कामयाबी नहीं मिली। सोमवार सुबह फिर से करिश्मा को ढूंढ़ने का प्रयास शुरू हुआ। सुबह करीब दस बजे उसका शव नदी के किनारे से सौ मीटर अंदर गहरे पानी में मिला। गोताखोरों के साथ ग्रामीण भी नदी में तलाश कर रहे थे।
करिश्मा के कपड़ों में भर गया था बालू
ग्रामीणों ने बताया कि करिश्मा के कपड़ों में बालू भरने के कारण शव तलहटी में था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर दूसरे दिन भी बंशीनगर गांव में मातम पसरा रहा। तीनों किशोरियों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।मामा के घर आई थी फूलमती
निघासन थाना क्षेत्र के सुजानपुर निवासी राजेश की 16 वर्षीय पुत्री फूलमती अपने मामा बंशीनगर निवासी दिनेश के घर आई थी। वह अपनी ममेरी बहन करिश्मा के साथ नदी किनारे खेत पर परिजनों को खाना देने गई थी। खाना देने के बाद किशोरियों संग नहाने चलीं गईं थीं। इसी दौरान तीनों डूब गईं।रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.