फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   three friends killed due to speeding car hits bike in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन दोस्तों की मौत

Sat, 15 Nov 2025 11:24 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Nov 2025 11:24 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दोस्तों को रौंद दिया, जिससे तीनों की मौत हो गई। टक्कर के बाद कार भी नहर में घुस गई। उसका चालक मौके से भाग निकला। 

विज्ञापन
three friends killed due to speeding car hits bike in Lakhimpur Kheri
घटनास्थल पर पड़ी बाइक - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पलिया से अपने घरों को वापस आ रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पड़रिया तुला निवासी प्रहलाद गुप्ता का 30 वर्षीय पुत्र रोहित गुप्ता, पहाड़ापुर निवासी असगर अली का 21 वर्षीय पुत्र हसीब और बिजुआ निवासी रामस्वरूप का 21 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार शुक्ला पलिया कलां गए थे। तीनों दोस्त थे और पलिया कलां से बाइक से देर रात अपने घरों को आ रहे थे।
विज्ञापन


निजी बसों पर करते थे नौकरी 
तीनों लोग निजी बसों पर नौकरी करते थे। रोहित तथा हसीब निजी बस पर ड्राइवर और संदीप शुक्ला कंडक्टर का काम करते थे। तीनों शाम को पलिया में बसें खड़ी कर बाइक से अपने घरों को आ रहे थे। इसी दौरान भीरा थाना क्षेत्र में गढ़ी फार्म के पास तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने नहीं लगाए थे हेलमेट 
हादसे में हसीब और रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल संदीप शुक्ला को भीरा पुलिस ने जिला अस्पताल भेजवाया। अस्पताल पहुंचते ही संदीप ने भी दम तोड़ दिया। उधर हादसे के बाद कार लगभग सौ मीटर दूर खंती में गिर गई। कार चालक मौके से भाग गया। तीनों युवकों में से कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था।

परिवारों के सामने खड़ा हो गया रोजी रोटी का संकट
दुर्घटना में मरने वाले संदीप शुक्ला की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। उसके परिवार में माता-पिता तथा एक बडे़ भाई अभिषेक शुक्ला हैं। बहनों की शादी हो चुकी है। संदीप की कमाई से पत्नी तथा माता पिता का खर्च चलता था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रोहित की शादी पांच साल पहले हुई थी। प्राइवेट बस चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी प्रांसी गुप्ता तथा एक दो साल की लड़की व वृद्ध मां है।

रोहित किराए पर रहता था। खुद का रहने के लिए मकान भी नहीं है। परिजनों ने बताया कि रोहित परिवार में अकेला कमाने वाला था जो कुछ कमाकर लाता था उसी से रोटी चलती थी। परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। रोहित का एक और बड़ा भाई था, उसकी एक वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। 

हसीब छह भाइयों मे पांचवें नंबर पर था। चार भाई बडे़ और एक छोटा है। सभी भूमिहीन हैं। पिता तथा अन्य भाई मजदूरी करते हैं। हसीब की शादी दो साल पहले हुई थी। अभी कोई बच्चा नहीं है। तीनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed