कोरोना का कहर: लखीमपुर खीरी में 20 लोगों में संक्रमण की पुष्टि, युवक समेत तीन मरीजों की मौत
लखीमपुर खीरी में कोरोना संक्रमण से स्थिति भयावह होती जा रही है। यहां एक दिन में तीन कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया। हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि तीनों मरीज अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी में कोरोना संक्रमण का प्रकोप अब जानलेवा होता जा रहा है। गुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती तीन संक्रमितों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जिन तीन मरीजों की मौत हुई है, वह अन्य गंभीर बीमारियों से भी पीड़ित थे। वहीं, जिले में कोरोना के 20 नए मरीज भी मिले हैं। इनमें एक साल से लेकर 15 साल तक के चार बच्चे शामिल हैं। नए मरीज मिलने से जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 51 हो गई है।
पिछले एक माह में हर दिन कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। इससे कुल संक्रमितों की संख्या 128 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 76 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि चार लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या अभी 51 है। स्वास्थ्य विभाग के लोगों का कहना है कि जो लोग संक्रमित मिले हें उनको ट्रेस कर घर पर भेजकर दवाएं भेज दी गई हैं। उनके संपर्क में आने वालों का पता लगाया जा रहा है।
लापरवाही न पड़ जाए भारी
जिले में कोरोना का खतरा बढ़ने के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। न मुंह पर मास्क है और न ही उचित दूरी का पालन कर रहे हैं। बाजार में भी लोग आम दिनों की तरह भीड़ में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में कोरोना के प्रति लोगों की अनदेखी गंभीर समस्या बन सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना से बचाव करें, क्योंकि अन्य बीमारियों के साथ कोरोना संक्रमण जानलेवा बन सकता है।
Corona in Bareilly: मां-बेटे समेत 19 लोग कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या 50 के पार
20 लोग मिले संक्रमित
गुरुवार को आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 20 लोग संक्रमित मिले हैं, जिसमें चार बच्चे शामिल हैं। इसमें एक 12 माह का बच्चा, एक चार व एक पांच साल के बच्चे सहित एक 15 साल का किशोर शामिल है। जबकि अन्य 16 लोगों की उम्र 20 से लेकर 70 साल के बीच है।
एक युवक और दो बुजुर्गों की मौत
जिला अस्पताल में भर्ती तकिया सुल्तानपुर निवासी 40 वर्षीय युवक, परसैला निवासी 68 वर्षीय एवं तकिया सुल्तानपुर निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों का कहना है कि युवक को मुंह कैंसर, 68 वर्षीय बुजुर्ग को टीबी एवं कंपकपी और 90 वर्षीय बुजुर्ग को फेफड़ों में संक्रमण, शुगर एवं पीलिया रोग के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान जांच कराने पर कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
26 मार्च के बाद सर्वाधिक 20 मिले पॉजिटिव
जिले में कोरोना ने 19 मार्च को दस्तक दी। इसके बाद 26 मार्च को सर्वाधिक 39 संक्रमित मिले, जिसके बाद से निरंतर पॉजिटिव मिलते रहे। मगर, इनकी संख्या इकाई तक ही सीमित रही। मगर, गुरुवार को रिपोर्ट में कोरोना संक्रमितों की संख्या दहाई का आंकड़ा पार कर गई। एक साथ 20 संक्रमित, जिसमें से तीन की मौत से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है।अब तक सर्वाधिक मिले संक्रमित
26 मार्च-39
28 मार्च-चार
पांच अप्रैल-पांच
11 अप्रैल- चार
12 अप्रैल- तीन
13 अप्रैल- तीन
14 अप्रैल- नौ
15 अप्रैल- छह
16 अप्रैल- छह
17 अप्रैल- पांच
18 अप्रैल- आठ
19 अप्रैल- चार
20 अप्रैल- 20
होम क्वारंटीन- 39
कोरोना से मौत- चार
अस्पताल में भर्ती- छह
सक्रिय संक्रमित- 51
स्वस्थ हुए- 76
कोविड कंट्रोल रूम के नोडल प्रभारी डॉ. धनीराम ने बताया कि 20 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें से तीन लोग जिला अस्पताल में विभिन्न बीमारियों के तहत भर्ती थे, जिनकी मौत हो गई। कोरोना को लेकर सभी लोग सावधानी बरतकर कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।