{"_id":"5252f6482b8f09e812371f6f5874c02d","slug":"three-children-from-a-restaurant-worker-freed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे से तीन बाल मजदूर मुक्त कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबे से तीन बाल मजदूर मुक्त कराए
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 12 Jan 2015 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान गोला रोड पर स्थित एक ढाबे पर काम कर रहे तीन बाल मजदूरों को मुक्त कराकर उनके परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल ने बताया कि सोमवार की दोपहर गोला रोड पर होटलों और ढाबों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अंगने ढाबे पर तीन बच्चे काम करते हुए मिले। तीनों की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच है। पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो पता चला कि तीनों बच्चे परिवार वालों की मर्जी से यहां काम कर रहे हैं। पुलिस ने तीनों बच्चों को मुक्त कराकर सदर कोतवाली भिजवाया और बाद में परिवारीजनों को सूचना देकर उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन