फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Do not copy paper , the test started

पेपर न कॉपी, शुरू हो गई परीक्षा

Fri, 13 Mar 2015 11:46 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Fri, 13 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Do not copy paper , the test started
परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा बिना पेपर और कॉपियों के शुरू हो गई है। शासन जहां एक ओर शिक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रयासरत है। मिड डे-मील, यूनिफार्म, पुस्तकों से लेकर मॉडल स्कूलों की स्थापना और शिक्षकों की भर्ती आदि के लिए भारी भरकम बजट दिया जा रहा है, परंतु परीक्षा कराने के लिए बजट नहीं है। कॉपी और पेपर के बिना अध्यापक बोर्ड पर प्रश्न लिख रहे हैं और कॉपियों की व्यवस्था विद्यार्थी को स्वयं करनी पड़ रही है। हालांकि कुछ विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों ने अपने खर्चे से प्रश्नपत्र और कॉपियों की व्यवस्था की है किंतु शासन की शिक्षा के प्रति उदासीनता छिप नहीं रही है।
विज्ञापन

नगर शिक्षा अधिकारी-गोला केशवराम मिश्रा ने बताया कि परिषदीय परीक्षाएं स्वकेंद्रीय प्रणाली पर कराई जा रहीं हैं। इसके लिए विभाग से कोई बजट नहीं आता है। प्रश्नपत्र इंटरनेट से डॉउनलोड कराया गया गया है। प्रधानाचार्य इस परीक्षा को अपने स्तर पर कराते हैं। ऐसा पिछले कई सालों से हो रहा है।
परीक्षा व्यवस्था सुधारने का प्रयास
बांकेगंज ब्लाक के गांव पुनर्भूग्रंट ग्रंट स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामू ने कक्षा आठ के विद्यार्थियों के लिए और सिनेमा रोड स्थित रामविलास प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए कॉपियां अपने पास से खरीद कर दीं।
विज्ञापन

महिला प्रधानाध्यापक दिखीं परेशान
मोहल्ला तीर्थ स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय लोने सिंह की प्रधानाध्यापक मंजूलता, प्राथमिक विद्यालय लोने सिंह की प्रधानाध्यापक भागीरथी देवी, नगर क्षेत्र गोला प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक सीमा सक्सेना को कॉपी, पेपर विहीन परीक्षा कराने में काफी दिक्कत आई। उन्होंने बताया कि काफी अव्यवस्था की स्थिति है, फिर भी अच्छे से परीक्षा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ इस तरह बना हिंदी का पेपर
गोला गोकर्णनाथ। नगर के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक परीक्षा के लिए कक्षा छह के हिंदी प्रश्नपत्र को बोर्ड पर तैयार किया गया, जिसमें न तो समय और न ही पूर्णांक लिखा गया। दिए गए प्रश्नों के अलग-अलग अंक भी नहीं दर्शाए गए थे।

895 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
सिनेमा रोड स्थित रामविलास प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक/नगर समन्वयक राकेश कुमार ने बताया कि उनके विद्यालय में 76 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं, जिनमें तीन नेत्रहीन हैं। नगर में रामविलास, लोने सिंह, प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र, आदर्श प्राथमिक विद्यालय, जवाहर प्राथमिक विद्यालय, कस्तूरबा प्राथमिक विद्यालय, सुभाष प्राथमिक विद्यालय सहित सात प्राथमिक विद्यालयों में 765 और उच्च प्राथमिक विद्यालय त्रिलोक गिरि और लोने सिंह में 130 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। विभाग की ओर से परीक्षा कराने के लिए बजट नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed