{"_id":"668b267d14288db82a04fc74","slug":"they-broke-the-locks-of-the-shops-and-stole-cash-and-jewellery-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-124112-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुकानों के ताले तोड़कर समेट ले गए नकदी-जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुकानों के ताले तोड़कर समेट ले गए नकदी-जेवरात
Mon, 08 Jul 2024 05:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 08 Jul 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
उचौलिया। कस्बे में पनाहपुर मार्ग पर स्थित राजेश गुप्ता की सराफा और किराना की दुकानों का ताला तोड़कर चोर 50 लाख से अधिक का माल समेट ले गए। सूचना पर एएसपी पश्चिमी, सीओ मोहम्मदी, फाॅरेंसिक टीम, डाॅग स्क्वाॅड ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
पनाहपुर मार्ग पर राजेश गुप्ता का सराफा और किराना के थोक व्यापार का बड़ा काम है। शनिवार रात राजेश दुकान बंद कर ऊपर बने मकान में परिवार के साथ सो गए। देर रात चोरों ने उनकी दुकान का शटर किनारे से उखाड़ दिया और ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने काउंटर की दराज का ताला तोड़ा और उसमें से चाबी निकालकर तिजोरी खोल ली। तिजोरी में रखे चांदी और सोने के जेवर चोरी कर लिए।
बताते हैं कि चोर गिरवी रखे सोने के जेवर भी चोरी कर ले गए। सराफा की दुकान से चोरों ने 1.50 लाख की नकदी और किराने की दुकान के काउंटर में रखे 8.50 लाख रुपये पार कर दिए। 32 किलो चांदी, 800 ग्राम सोना भी चोरी कर लिया। इसके साथ ही करीब एक लाख रुपये कीमत की सिगरेट-बीड़ी, पान मसाला समेटकर फरार हो गए। शटर खुला देख सामने कुछ दूर रहने वाले उनके छोटे भाई रमेश ने सूचना दी, इसके बाद उन्हें चोरी का पता चला
विज्ञापन
जानकारी पर थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इधर फोरेंसिक टीम लेकर पहुंचे इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने टीम के साथ दुकान से फिंगरप्रिंट और अन्य सबूत एकत्र किए। बाद में डाॅग स्कवॉड भी मौके पर पहुंचा। सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह और बाद में एएसपी नैपाल सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। राजेश के मुताबिक सराफा की दुकान में अंदर लगे दूसरे शटर में ताला नहीं डाला जाता था। बाहर के शटर का ताला तोड़कर घुसे चोर अंदर का शटर उठाकर आराम से दुकान में घुस गए। किराना की दुकान में भी अंदर दूसरा शटर लगा है, लेकिन वह शटर खुला था।
नहीं चल रहे थे सीसीटीवी कैमरे
राजेश गुप्ता ने दुकान में बाहर दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। अंदर भी दोनों दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। तीन दिनों से रोजाना बिजली लाइन में खराबी होने से नाममात्र को बिजली ही मिल पा रही है। पर्याप्त बिजली न मिल पाने की वजह से इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गया, इस वजह से कैमरे काम नहीं कर रहे थे। पीछे बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में बाहर कैमरा लगा था, जिसका तार चोरों ने काट दिया।
वर्जन
व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। खुलासे के लिए स्वाट, सर्विलांस, क्राइम ब्रांच के अलावा कई अन्य टीमें लगाई गई हैं। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। - नैपाल सिंह, एएसपी पश्चिमी