{"_id":"a824c9e5430d542cb87b551b5aa609f7","slug":"there-were-tours-of-dudhwa-on-the-i-silence-notables-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं लगे दुधवा के पर्यटन को पर, पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं लगे दुधवा के पर्यटन को पर, पसरा रहा सन्नाटा
पलियाकलां
Updated Fri, 18 Dec 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुधवा नेशनल पार्क कर्मियों का आंदोलन तो स्थगित हो गया पर पर्यटन को पर नहीं लग पाए हैं। आलम ये है कि यहां सन्नाटा पसरा हुआ है। शुक्रवार को सैलानियों की तादाद इक्का-दुक्का ही दिखी, लेकिन शनिवार को यहां अच्छी तादाद में सैलानियों के आने की उम्मीद है।
बुधवार से दुधवा के कर्मियों ने पर्यटन को भी बंद कर दिया था। इसके बाद यहां ठहरे 50 से ज्यादा सैलानियों को मायूस होकर वापस जाना पड़ा था। विवाद को देखते हुए अगले दिन कोई भी सैलानी यहां नहीं आया। बृहस्पतिवार को कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय पदाधिकारियों और सदस्यों के बीच बातचीत हुई और दोपहर बाद पर्यटन शुरू कर दिया गया। इसके बाद शाम को कर्मियों ने आंदोलन स्थगित करने का भी एलान कर दिया। पर्यटन शुरू हो गया और आंदोलन स्थगित लेकिन सैलानी नहीं आए और बृहस्पतिवार सन्नाटे में ही गुजर गया। शुक्रवार की सुबह की शिफ्ट में सिर्फ दो सैलानियों को ही भ्रमण कराया गया। साझा कुटीर से लेकर सभी थारू हटों पर ताला लटकता रहा । रिसेप्शन काउंटर और म्यूजियम में भी सन्नाटा पसरा रहा। बुकिंग के मुताबिक यहां शनिवार को सैलनियों की खासी भीड़ होगी। कर्मियों के मुताबिक यहां विभिन्न स्थानों से करीब 65 सैलानी आ रहे हैं जो पार्क का भ्रमण करेंगे। आगे भी सैलानियों की ये तादाद बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं।