फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   religious conversion video goes viral in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri News: धर्मांतरण का वीडियो वायरल होने से खलबली, पुलिस ने 10 माह पुराना बताया

Thu, 29 Jun 2023 03:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 29 Jun 2023 03:24 PM IST
सार

वीडियो में कुछ पुरुष और महिलाएं एक कमरे में बैठे दिखाई दे रहे हैं। एक युवक प्रार्थना करवा रहा है। दावा किया गया कि यह वीडियो थारू समाज के लोगों का धर्म परिवर्तन का है।

विज्ञापन
religious conversion video goes viral in Lakhimpur Kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर में बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। वीडियो में कुछ पुरुष और महिलाएं एक कमरे में बैठे दिखाई दे रहे हैं। एक युवक प्रार्थना करवा रहा है। बाकी लोग सामने रखीं किताबों को पढ़ रहे हैं। दावा किया गया कि यह वीडियो थारू समाज के लोगों का धर्म परिवर्तन का है। हालांकि पुलिस वायरल वीडियो को पुराना बता रही है। 

विज्ञापन


वीडियो संपूर्णानगर के कृष्णानगर का बताया जा रहा है, जबकि वहां के ग्राम प्रधान, ग्रामीणों ने इसका खंडन किया है। थाना प्रभारी सियाराम वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वायरल वीडियो रानीनगर गांव का है, जो करीब 9-10 माह पुराना है। वर्तमान समय में धर्म परिवर्तन का कोई प्रकरण प्रकाश में नहीं आया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 

वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम व सीओ भी मामले की जांच कर रहे हैं। उधर, कृष्णानगर गांव के ग्राम प्रधान अब्दुल उर्फ भुट्टो ने बताया कि ऐसा कोई भी कार्य हमारे गांव में नहीं हो रहा है। वायरल वीडियो में जो व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं उसमें कोई व्यक्ति कृष्णानगर गांव का नहीं है। मामले में एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed