फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   "There Notbandi to divert public attention"

‘जनता का ध्यान भटकाने को हुई नोटबंदी’

Mon, 26 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 26 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
"There Notbandi to divert public attention"
बसपा - फोटो : अमर उजाला
बसपा के भाईचारा सम्मेलन में जोन कोआर्डिनेटर का भाजपा पर हमला
विज्ञापन

श्रीनगर विधानसभा सीट से प्रवीण भार्गव लड़ेंगे चुनाव 

ढाई साल में जनता से किए वादे पूरे न होने पर ध्यान भटकाने के लिए प्रधानमंत्री ने नोटबंदी का कदम उठाया है। यह कहना है बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर एवं सांसद अशोक सिद्धार्थ का। बुधवार को राजापुर मंडी मार्ग स्थित युवराज पैलेस में आयोजित जिलास्तरीय भाईचारा सम्मेलन में उन्होंने सपा और कांग्रेस पर कटाक्ष किया। सम्मेलन में श्रीनगर विधानसभा सीट से जिला पंचायत सदस्य प्रवीण भार्गव को प्रत्याशी घोषित किया गया।
सांसद अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर का मुद्दा छेड़कर सत्ता हासिल की। अब भगवान राम को टेंट में डाल रखा है और खुद एसी में मौज काट रहे हैं। सबका साथ, सबका विकास का नारा छलावा है। भाजपा शासित राज्य में कर्ज में डूूबा किसान आत्महत्या को मजबूर है और उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया गया। नोटबंदी जल्दबाजी में लिया गया फैसला है। कुछ पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने के प्रस्ताव को उन्होंने छलावा बताया। सांसद ने प्रदेश के पिछड़ेपन के लिए सपा के साथ कांग्रेस भी जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

सम्मेलन मे मई 2016 में पार्टी से निकाले गए तत्कालीन देवीपाटन मंडल के कोआर्डिनेटर राजेश कुमार वाल्मीकि की पुन: पार्टी में वापसी का एलान किया गया। सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव आरएस कुशवाहा, जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, विधायक शमशेर बहादुर उर्फ शेरू, पूर्व सांसद एवं मोहम्मदी प्रत्याशी दाउद अहमद, सदर प्रत्याशी शशिधर मिश्र उर्फ नामे महाराज, गोला प्रत्याशी बीटू पटेल, कस्ता प्रत्याशी राजेश गौतम, पलिया प्रत्याशी वीके अग्रवाल, मंडल कोआर्डिनेटर उमाशंकर गौतम, मुस्लिम समाज के जिला प्रभारी शहाब खां, रामकुमार चौधरी, निघासन प्रत्याशी जीएस सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed