फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ... Then fills in the village water

...तो गांव में भर जाता है पानी

Sat, 11 Apr 2015 06:47 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 11 Apr 2015 06:47 PM IST
विज्ञापन
... Then fills in the village water
जिले में ग्रामीण पाइप पेयजल योजना के अंतर्गत लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कार्यों में किस तरह उदासीनता बरती गई है, इसकी बानगी फूलबेहड़ ब्लाक के लोहिया गांव बेलिहान में देखी जा सकती है। इस गांव में स्वच्छ पेयजल के लिए तीन साल पहले पानी की टंकी बनाई गई और पाइप लाइन बिछाई गई, लेकिन लोग आज भी स्वच्छ पानी से वंचित हैं। हैरत की बात यह है कि पाइप लाइन में लीकेज और पानी की सप्लाई शुरू न होने पर गांव वालों ने शिकायत भी की, लेकिन जलनिगम के अधिकारियों ने इसकी सुध तक नहीं ली।  
विज्ञापन

पाइप लाइन तीन-चार जगहों से फटी हुई है, जिसके कारण मोटर स्टार्ट करते ही पूरे गांव में पानी भरने लगता है। इस टंकी से मजरा नई बस्ती, पुरानी बस्ती, रघवापुर और मिर्जापुर को भी जोड़ा गया है और इन सभी गांवों तक पाइप लाइन बिछाई गई है, लेकिन पाइप लाइन में लीकेज की वजह से इन गांवों में भी पानी की सप्लाई ठप पड़ी हुई है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों की माने तो बेलिहान गांव में बनी पानी की टंकी को ग्राम पंचायत को हैंडओवर भी कर दिया गया है। जिसकी वजह से कार्यदाई संस्था और जल निगम के अधिकारी भी ग्रामीणों की समस्याओं से आंखे मूंदे हुए हैं। अब ऐसे में गांव वालों को स्वच्छ पेयजल मिलना एक सपने जैसा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ की जिम्मेदारी बता झाड़ा पल्ला
ग्रामीण पाइप पेयजल योजना यूं ही बदहाल नहीं है। अधिकारी योजना को लेकर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। जल निगम के सहायक अभियंता एमके सिंह कहते हैं कि पानी सप्लाई बहाल करने के लिए बिजली नहीं मिल पा रही है। दूसरी बात यह कि बेलिहान में बनी टंकी को ग्राम पंचायत को हैंडओवर कर दिया गया है। उसके मेंटीनेंस की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है। डीपीआरओ को 13वें वित्त आयोग से इसी बात का पैसा मिलता है। जो दिक्कतें आ रही हैं उसे ग्राम पंचायत और पंचायती राज विभाग को भी देखना चाहिए।

पाइप लाइन में कई जगह है लीकेज
बेलिहान के ग्राम प्रधान अनिरुद्ध सिंह का कहना है  कि पाइप लाइन में कई जगह लीकेज है। टंकी से पानी सप्लाई देने के लिए अभी कोई आपरेटर भी नहीं रखा गया है। लोगों को स्वच्छ पेयजल मिले, इसके लिए जरूरी है कि योजना को गंभीरता से लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed