{"_id":"61c8b916bb939e3cb517f845","slug":"the-weather-surprised-if-the-sun-shines-then-sometimes-it-is-cloudy-lakhimpur-news-bly4704952151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने किया हैरान, धूप खिली तो कभी छाए बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने किया हैरान, धूप खिली तो कभी छाए बादल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
पलिया, निघासन और धौरहरा में सुबह के वक्त रहा कोहरा
मंगलवार को भी छाए रह सकते हैं बादल, बुधवार और बृहस्पतिवार को होगी बारिश
लखीमपुर खीरी। दिसंबर बीतने को है, लेकिन इस वर्ष कड़ाके की ठंडक अब तक नहीं पड़ी है। रविवार को सुबह से बादल छाए, लेकिन बीच-बीच में धूप भी खिलती रही। मौसम की अजब चाल से लोगबाग भी हैरान दिखे। कुछ देर के अंतराल पर धूप निकलते रहने से ठंडक का खास असर नजर नहीं आया। शाम होने तक कई बार सूरज ने अपनी किरणें बिखेरीं। हालांकि मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक बादल छाए रहने और बुधवार और बृहस्पतिवार को बारिश होने का अनुमान है।
जनपद के तराई क्षेत्र जैसे पलिया, निघासन और धौरहरा में जरूर सुबह के वक्त कोहरा कुछ देर रहता है, लेकिन अन्य तहसील क्षेत्रों में कोहरा पड़ने का आगाज नहीं हुआ है। यह भी ठंड सामान्य रहने का कारण माना जा रहा है। पिछले सालों में दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक कड़ाके की ठंड पड़ने लगती थी, लेकिन इस बार मौसम के तेवर कुछ अलग ही नजर आ रहे हैं।
रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बने रहने से रबी फसलों के प्रभावित होने की आशंका किसानों को सताने लगी है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, गेहूं और मसूर के अच्छे उत्पादन के लिए इस समय न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास होना चाहिए, लेकिन अभी दुगुना है। दूसरा कारण यह भी है कि कोहरा भी नहीं पड़ रहा है, जिससे गेहूं व मसूर की फसलों में अच्छी खाब नहीं आएगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है, जो किसानों के लिए निश्चित ही फायदेमंद साबित होगी। गेहूं की सिंचाई मुफ्त में हो जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार से बृहस्पतिवार तक बादल छाए रहेंगे। मंगलवार से घने बादल छाएंगे, जिससे बुधवार को कहीं-कहीं अच्छी बारिश हो सकती है। इसके बाद बृहस्पतिवार को भी कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। इससे तापमान में हल्की गिरावट आएगी। इसके बाद शुक्रवार से धूप निकलेगी और मौसम सामान्य रहेगा।