फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The tiger that came out of the farm attacked the teenage girl

Lakhimpur Kheri News: खेत से निकले बाघ ने किशोरी पर किया हमला

Thu, 28 Dec 2023 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
The tiger that came out of the farm attacked the teenage girl
पलिया सीएचसी में भर्ती बाघ के हमले में घायल ​शिवांकी। संवाद
पलियाकलां। अतरिया गांव में गन्ने के खेत से निकले एक बाघ ने किशोरी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

अतरिया गांव निवासी महेश प्रसाद अपनी 14 वर्षीय पुत्री शिवांकी के साथ खेत में कुछ काम करने गए थे। महेश प्रसाद ने बताया कि आजादनगर गांव से करीब एक किलोमीटर पहले ही उनका खेत नदी किनारे स्थित है। खेत में वह काम कर रहे थे, जबकि उसकी पुत्री पास ही बैठी हुई थी। इस दौरान गन्ने के खेत से अचानक से एक बाघ निकला और उसकी पुत्री को पीछे से पकड़ लिया। बाघ उसकी गर्दन पकड़े हुए था।
विज्ञापन

चीखने की आवाज सुनकर वह और आसपास के लोग लाठी-डंडा लेकर गए और शोर शराबा कर किसी तरह से शिवांकी को बाघ के चुंगल से छुड़ाया। जिसके बाद बाघ खेतों में घुसकर भाग गया। घटना में शिवांकी की गर्दन से काफी खून बह गया था और गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां डाॅक्टरों ने इलाज कर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने रेंजर को मौका मुआयना करने के निर्देश दिए हैं। उधर किशोरी पर बाघ द्वारा किए गए हमले से अन्य ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। वे उस तरफ के खेतों में जाने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed