{"_id":"69a1da3a14ba018d6a0af450","slug":"the-tiger-dragged-the-buffalo-away-from-its-home-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-169333-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भैंस को घर से खींच ले गया बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भैंस को घर से खींच ले गया बाघ
Fri, 27 Feb 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
संपूर्णानगर। संपूर्णानगर वन रेंज क्षेत्र के भानपुरी खजुरिया गांव में बाघ ने नेपाल मार्ग स्थित किसान रामनरेश के घर के आंगन में बंधी भैंस को खींचकर पास के गेहूं के खेत में ले गया। शुक्रवार सुबह भैंस को चारा डालने पहुंचे रामनरेश को खेत में उसका पिछला हिस्सा बाघ द्वारा खाया हुआ मिला।
घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और वन विभाग की उदासीनता पर सवाल उठाए। बीडीसी अनिल गुप्ता ने कहा, यदि विभाग समय पर कार्रवाई नहीं करता, तो कल किसी इंसान की जान भी जा सकती है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना पर पहुंची टीम के पास न तो बाघ को पकड़ने के संसाधन थे और न ही वह खेत के अंदर जाने की हिम्मत जुटा पा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे रेंजर ललित कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है और भैंस का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पिंजरा लाने की कोशिश की गई, लेकिन गाड़ी और पिंजरे के आकार के कारण मौके पर उसे नहीं लगाया जा सका।