फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The testing machine has not been operational since the trial at the District Women's Hospital

Lakhimpur Kheri News: जिला महिला अस्पताल में ट्रायल के बाद से नहीं चली जांच मशीन

Mon, 05 Jan 2026 10:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 05 Jan 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
The testing machine has not been operational since the trial at the District Women's Hospital
लखीमपुर खीरी। जिला महिला अस्पताल की पैथोलॉजी में लगी जांच मशीन काफी समय से ठप पड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि केमिकल की कमी की वजह से एक मशीन नहीं चल रही है। दूसरी मशीन पर लोड अधिक होने की वजह से रिपोर्ट मिलने भी देरी हो रही है। इससे यहां जांच कराने आने वाली गर्भवतियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 300-400 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें से अधिकांश मरीजों को जांच के लिए पैथोलॉजी जाना पड़ता है। पैथाेलॉजी में करीब तीन माह पहले एक सेल काउंटर मशीन लगाई गई थी। बताया जाता है कि केमिकल की कमी की वजह से यह मशीन कभी चली ही नहीं। एक ही मशीन पर लोड होने की वजह से पैथोलॉजी के बाहर गर्भवतियों व प्रसूताओं की लंबी लाइन लगी रहती है। उन्हें रिपोर्ट के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट की तैनाती है और पैथोलॉजी सेंट्रलाइज कर दी गई है। अब रिपोर्ट भी मरीजों को ऑनलाइन मिल जाती है।
डॉ. वाणी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed