फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The teams of Naurangabad and Dareri were the winners in Kabaddi

Lakhimpur Kheri News: कबड्डी में नौरंगाबाद और दरेरी की टीमें रहीं विजेता

Tue, 02 Sep 2025 10:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
The teams of Naurangabad and Dareri were the winners in Kabaddi
सिंगाही। बावन द्वादशी के मौके पर कस्बे में चल रहा कबड्डी टूर्नामेंट मंगलवार को बारिश की भेंट चढ़ गया। दिनभर हुए मुकाबलों में दो मैच पूरे हो सके, जबकि तीसरा मैच बारिश के कारण अधूरा रह गया। बुधवार सुबह दस बजे से क्वार्टर फाइनल के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

तीसरे दिन के खेल का शुभारंभ सभासद राहुल गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला पुरुष वर्ग का मुकाबला बाला जी नौरंगाबाद और बेलरायां के बीच खेला गया। इसमें नौरंगाबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 63-14 अंकों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दूसरा मैच बालिका वर्ग में दरेरी और निघासन की टीमों के बीच हुआ। दोनों टीमों ने दमदार खेल दिखाया। आखिरकार दरेरी की टीम 40-30 अंकों से विजयी रही।
तीसरा मुकाबला पुरुष वर्ग में परगना एकेडमी खैरीगढ़ और प्रधानपुरवा की टीमों के बीच खेला गया। पहले हाफ में खैरीगढ़ की टीम सिर्फ दो अंक जुटा सकी, जबकि प्रधानपुरवा ने 14 अंक बनाए। इसके बाद बारिश तेज होने से मैच बीच में ही रोकना पड़ा। टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष अमन साहनी ने बताया कि बुधवार सुबह दस बजे से क्वार्टर फाइनल के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed