{"_id":"ff6ea69374ee1a5477cfe56a5f219a1e","slug":"the-swine-flu-knock-bankeganj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांकेगंज में स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेगंज में स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक
बांकेगंज
Updated Wed, 11 Mar 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू ने बांकेगंज के एक छात्र को चपेट में ले लिया है। लखनऊ में पढ़ाई कर रहे कस्बा निवासी एक छात्र के ब्लड सैंपल की पीजीआई में जांच कराई गई तो उसमें स्वाइन फ्लू वाइरस एच1एन1 की पुष्टि हुई।
कस्बा निवासी एक छात्र होली के मौके पर घर आया था। इस दौरान उसे हल्का खांसी-जुकाम था। वह सोमवार को वापस लखनऊ चला गया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसने स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते लखनऊ मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से परामर्श लिया। उन्होंने छात्र के खून की जांच के लिए सैंपल पीजीआई भेजा, जहां से मिली जांच रिपोर्ट में छात्र में स्वाइन फ्लू का एच1 एन1 वाइरस होने की पुष्टि हुई।
डिप्टी सीएमओ, संक्रामक रोग डॉ. एसके रावत ने बताया कि जनपद में अभी एक भी स्वाइन फ्लू रोगी चिह्नित नहीं हुआ है। लखनऊ का केस मेरे संज्ञान में नहीं है और न ही ऐसी कोई रिपोर्ट प्राप्त हुई है। अब संबंधित मरीज के बारे में जानकारी कलेक्ट की जाएगी।