{"_id":"f90501480da18dd2ae2159e1f96da71c","slug":"the-survey-will-be-open-for-three-days-then-the-toilet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन तक सर्वे फिर खुलेगा शौचालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन तक सर्वे फिर खुलेगा शौचालय
लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 10 Apr 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर पिछले कई वर्षों से बंद पड़े शौचालय को फिर से शुरू करने को लेकर रेलवे अधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है। सीनियर डीसीएम आशीष भाटिया के दौरे के बाद यह तय हुआ है कि पहले तीन दिन तक इस बात का सर्वे किया जाएगा कि कितने लोग रेलवे स्टेशन पर शौचालय का इस्तेमाल करते हैं, इसके बाद शौचालय का ठेका किया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम आशीष भाटिया ने आठ अप्रैल को लखीमपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था, जिसमें टिकट खिड़की और शौचालय ही सबसे ज्यादा बदहाल मिला था। इसे लेकर तमाम यात्रियों ने शिकायत भी की थी। सीनियर डीसीएम के निर्देश पर टिकट वितरण को चौथा काउंटर खोलने के लिए प्रिंटर आ गया है। वहीं शौचालय खोलने को लेकर अभी माथापच्ची चल रही है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक टीआई समेत कई अधिकारी तीन दिन तक इस बात का सर्वे करेंगे कि रेलवे स्टेशन पर स्थित शौचालय को दिनभर कितने लोग इस्तेमाल करते हैं। इसी के आधार पर पहले छह माह तक अस्थाई ठेके पर शौचालय चालू किया जाएगा। इसके बाद स्थाई रूप से ठेका कर दिया जाएगा।
मानक दूरी को लेकर अभी निर्णय नहीं
निर्धारित मानक दूरी से कम यात्रा करने वाले लोगों को विश्रामालय की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई है, लेकिन अभी इस संबंध में कम दूरी का मानक तय नहीं हुआ है। हालांकि विश्रामालय की कुर्सियों को बदलने के लिए 35 से अधिक स्टील की कुर्सियां रेलवे स्टेशन पर आ गई हैं।
विज्ञापन
टेंडर के प्रस्ताव के लिए यह देखा जा रहा है कि लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर कितने यात्री शौचालय का इस्तेमाल करते हैं। जिसके बाद शुरू में अस्थाई रूप से और बाद में शौचालय का स्थाई रूप से ठेका कर दिया जाएगा। विश्रामालय की बुकिंग के लिए मानक दूरी को लेकर प्रस्ताव मांगा गया है। फिर भी लखनऊ में रहने वाले यात्रियों को विश्रामालय की बुकिंग की सुविधा दी जाएगी।
-आशीष भाटिया, सीनियर डीसीएम, पूर्वोत्तर रेलवे