फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The storm and rain disrupted the power system, with wires broken and poles elsewhere

Lakhimpur Kheri News: आंधी-पानी से लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था, कहीं तार टूटे तो कहीं खंभा

Tue, 30 Jun 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 30 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
The storm and rain disrupted the power system, with wires broken and poles elsewhere
बिजुआ क्षेत्र में बिजली की लाइनों पर गिरे हुए पेड़। संवाद
लखीमपुर खीरी। मंगलवार सुबह आई आंधी और बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। कहीं तार टूटे तो कहीं खंभे क्षतिग्रस्त होने से शहर और देहात के कई क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी में बिजली न रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

नई बस्ती उपकेंद्र के राजापुर में तार टूटने से सुबह करीब साढ़े छह बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो दोपहर दो बजे के बाद बहाल हो सकी। इससे राजापुर, राजाजीपुरम, राजापुर मंडी सहित कई इलाके प्रभावित रहे। गढ़ी उपकेंद्र के निर्मलनगर, शास्त्री नगर, हाथीपुर और इमली चौराहा क्षेत्र में भी बिजली संकट रहा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट उपकेंद्र में तकनीकी खराबी के कारण कई घंटे आपूर्ति बाधित रही। इससे शाहपुरा गोठी, हिदायतनगर, सुआगाड़ा, प्यारेपुर और ऑफिसर्स कॉलोनी प्रभावित रहे। छाउछ और न्यू छाउछ उपकेंद्र से जुड़े पटेल नगर, गोटैयाबाग और राजगढ़ क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह के समय पानी की आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर डिवीजन के अधिशासी अभियंता प्रथम शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सभी फॉल्ट दुरुस्त करा दिए गए हैं और सूचना के अनुसार सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई है।
------------
बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त, आपूर्ति बाधित

बांकेगंज। मंगलवार सुबह तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के दौरान बांकेगंज-कुकरा मार्ग किनारे लगा पेड़ बिजली के खंभे पर गिर गया, जिससे खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। संवाद
---
लाइन पर पेड़ गिरने से 100 गांवों की बिजली गुल

बिजुआ। सोमवार रात आई आंधी-बारिश से बिजुआ क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई, जो मंगलवार को करीब 10 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी। सुबह करीब चार बजे बिजुआ क्षेत्र की बिजली लाइनों पर कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिससे क्षेत्र के करीब 100 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजुआ उपकेंद्र के अवर अभियंता रविशंकर प्रसाद ने बताया कि सुबह से कई टीमें गिरे पेड़ों को काटकर हटाने और लाइन दुरुस्त करने में जुटी हैं। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद
---
बिजली गिरते ही दो ट्रांसफॉर्मर हुए ठप
संपूर्णानगर। मंगलवार सुबह बिजली गिरने से बमनगर और नहरोसा में दो ट्रांसफॉर्मर फुंक गए। तेज धमाके के साथ ट्रांसफॉर्मर खराब होने से कई घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

बमनगर में ट्रांसफॉर्मर फुंकने से करीब एक दर्जन उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। नहरोसा में 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर पर भी बिजली गिरने से कई घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि आसपास के घरों के अन्य बिजली उपकरण सुरक्षित रहे। जेई पवन चंद्र ने बताया कि बमनगर और नहरोसा के ट्रांसफॉर्मर फुंक गए हैं। सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। संभावना है कि बुधवार तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद

बिजुआ क्षेत्र में बिजली की लाइनों पर गिरे हुए पेड़। संवाद

बिजुआ क्षेत्र में बिजली की लाइनों पर गिरे हुए पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed