फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The state will get a new direction with the construction of Ganga Expressway

गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण से प्रदेश को मिलेगी एक नई दिशा

Wed, 15 Dec 2021 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
The state will get a new direction with the construction of Ganga Expressway
मितौली में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद का स्वागत करते विधायक सौरभ सिंह सोनू।
कस्ता में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले जितिन प्रसाद
विज्ञापन

मितौली। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चहुमुखी विकास कर रहा है। गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण से उत्तर प्रदेश को एक नई दिशा एवं विकास को गति मिलेगी। जितिन प्रसाद न्यू कैरियर कान्वेंट स्कूल कस्ता में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
जितिन प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित हो कर वह भाजपा में शामिल हुए हैं। पिछली सरकारों में जिले के एक व्यक्ति के पास जिले की चाबी होती थी। अब किसी एक नेता का वर्चस्व नहीं है। क्षेत्रीय दलों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दल प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां हो गए हैं।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री 18 दिसंबर को शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करेंगे। गंगा एक्सप्रेस वे बनने से उत्तर प्रदेश में काफी विकास होगा। इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण में 36000 करोड़ की लागत आएगी। सभा को जिला पंचायत प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, विधायक सौरभ सिंह सोनू ने भी संबोधित किया। इस मौके पर संजय दिक्षित, राघवेंद्र बहादुर सिंह, शुशील शुक्ला, जिला मंत्री भाजपा बृजेश सिंह,रामराखन पाल,विकास भदौरिया, सुरेश वर्मा पग्गू तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed